A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन-श्रद्धा की ‘Half Girlfriend’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, रोमांस और ट्विस्ट है भरपूर

अर्जुन-श्रद्धा की ‘Half Girlfriend’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, रोमांस और ट्विस्ट है भरपूर

श्रद्धा कपूर और अभिनेता अर्जुन कपूर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' पिछले लंबे वक्त से चर्चा में छाई हुई है। लेकिन अब इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है।

half girlfriend- India TV Hindi
half girlfriend

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता अर्जुन कपूर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' पिछले लंबे वक्त से चर्चा में छाई हुई है। अब हाल ही में फिल्म के कुछ पोस्टर्स रिलीज किए गए हैं, जिसके बाद से दर्शकों में फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता बढ़ती जा रही थी। लेकिन अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, इसे देखने के बाद दर्शकों में अब फिल्म के लिए बेसब्री और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। इस फिल्म की कहानी चेतन भगत की नॉवेल 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित है। 2 मिनट 42 सेकंड के इस ट्रेलर को इतनी खूबसूरची के साथ पेश किया गया है कि जो लोग ये किताब को पढ़ चुके हैं वो इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित होने वाले हैं।

फिल्म के ट्रेलर में जहां एक तरफ गांव के एक सीधे-साधे बिहारी लड़के माधव की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। वहीं श्रद्धा इसमें शहर की तेज तर्रार लड़की के किरदार में नजर आ रही हैं, जो बास्केटबॉल खेलती है। स्पोर्टी लुक में भी श्रद्धा काफी खूबसूरत लग रही हैं। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

वैसे अर्जुन इससे पहले भी चेतन भगत के किताब पर बनी फिल्म '2 स्टेट्स' में काम कर चुके हैं। पिछली बार उनके साथ आलिया भट्ट मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आई थीं। लेकिन इस फिल्म में अर्जुन, श्रद्धा के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Latest Bollywood News