Happy Birthday Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ ने सैकड़ों सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनके हिट डायलॉग्स आज भी बच्चे-बच्चे की जुबान पर रहते हैं। उनकी पहली हिट फिल्म से लेकर पिछले साल आई फिल्म तक दर्जनों ऐसे संवाद हैं, जिन पर बच्चन साहब का ट्रेड मार्क लगा है। यानी ये बच्चन के संवाद हैं, जिन पर जनता जान छिड़कती है।
आइए देखते हैं ऐसे ही सुपरहिट डायलॉग्स जिन्हें देखकर फैन्स अमिताभ बच्चन की तमाम सुपरहिट फिल्मों और उनके डायलॉग्स के फिर से एक बार मुरीद हो जाएंगे।
फिल्म: कालिया
डायलॉग: हम भी वो हैं, जो कभी किसी के पीछे खड़े नहीं होते, जहां खड़े हो जाते हैं, लाइन वहीं से शुरू हो जाती है
फिल्म: शहंशाह
डायलॉग: रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप होते हैं, मगर नाम है शहंशाह