1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन को शानदार तोहफा, 50 किरदारों से बना 'चेहरे' का पहला लुक रिलीज

जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन को शानदार तोहफा, 50 किरदारों से बना 'चेहरे' का पहला लुक रिलीज

 Published : Oct 11, 2019 10:29 am IST,  Updated : Oct 11, 2019 10:48 am IST

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म 'चेहरे' से पहला लुक शेयर किया गया है।

Chehre First look- India TV Hindi
Chehre First look Image Source : TWITTER

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म चेहरे के प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है। अमिताभ बच्चन के 77वें जन्मदिन पर फिल्म 'चेहरे' से उनका पहला लुक सामने आया है।

आनंद पंडित ने अमिताभ बच्चन के जन्मदिन से एक दिन पहले शाम को उनका पहला लुक शेयर किया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन के खास 50 किरदारों को मिलाकर 'चेहरे' का लुक बनाया गया है।

वीडियो के आखिरी में अमिताभ बच्चन का 'चेहरे' से लुक बन जाता है। जिसके साथ लिखा है- ज़मीन, आसमान, उजाले, अंधेरे, जिंदा रहेंगे... जिस्म चले जाएंगे लेकिन चेहरे जिंदा रहेंगे।

आनंद पंडित ने बिग बी के लुक के बारे में बात करते हुए कहा- कोई भी अमिताभ बच्चन जैसा नहीं है। उनसे मिलने से पहले मैं उनका बहुत बड़ा फैन था और उनके काम की प्रशंसा करता था। जब मैं उनसे मिला तो मुझे उन्हें जानने का मौका मिला। आनंद मोशन पिक्चर्स को लगा कि अमिताभ बच्चन का जन्मदिन उनका लुक शेयर करने का सबसे सही समय है।

आपको बता दें 'चेहरे' एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन के साथ 'इमरान हाशमी' नजर आने वाले हैं। फिल्म को रुमी जाफरी डायरेक्ट कर रहे हैं। 

Also Read:

अमिताभ बच्चन ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए फैंस को ट्वीट कर कहा- शुक्रिया

अमिताभ बच्चन को बेटी श्वेता ने किया बर्थडे विश, शेयर की तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन