1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन को बेटी श्वेता ने किया बर्थडे विश, शेयर की तस्वीर

अमिताभ बच्चन को बेटी श्वेता ने किया बर्थडे विश, शेयर की तस्वीर

 Published : Oct 11, 2019 07:13 am IST,  Updated : Oct 11, 2019 10:13 am IST

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने एक फोटो और प्यारा सा मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Amitabh bachchan and Shweta bachchan- India TV Hindi
Amitabh bachchan and Shweta bachchan

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनके फैन्स ने रात से ही विश करना शुरू कर दिया था। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने उन्हें सबसे पहले विश किया है। श्वेता ने पिता के साथ एक शादी के फंक्शन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

श्वेता ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- जब आप पहाड़ की चोटी पर चढ़ते हैं तो चढ़ते रहना चाहिए। हैप्पी बर्थडे पापा। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।

बर्थडे एक दिन पहले भी श्वेता ने पिता के साथ बचपन की फोटो शेयर की थी। इस फोटो में श्वेता पिता अमिताभ बच्चन की गोदी में हैं। यह ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- घर एक जगह नहीं है, यह एक इंसान है।

'कॉफी विद करण' में अभिषेक बच्चन ने बताया था कि श्वेता पापा के बहुत करीब हैं। अगर एक कमरे में श्वेता और बाकि लोग बैठे हैं तो अमिताभ बच्चन का ध्यान दूसरे लोगों पर ना के बराबर होता है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली श्वेता बच्चन पिता के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। फादर्स डे पर भी श्वेता ने पिता के साथ बहुत प्यारी फोटो शेयर की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' होस्ट कर रहे हैं। वह आखिरी बार फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में चिरंजीवी के साथ नजर आए थे।

Also Read:

सैफ अली खान ने किया खुलासा, बेटी सारा की ये बात है बहुत पसंद

राजस्थान में टैक्स फ्री हुई 'सांड़ की आंख'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन