1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ अली खान ने किया खुलासा, बेटी सारा की ये बात है बहुत पसंद

सैफ अली खान ने किया खुलासा, बेटी सारा की ये बात है बहुत पसंद

 Published : Oct 11, 2019 06:41 am IST,  Updated : Oct 11, 2019 06:45 am IST

सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में बेटी सारा अली खान की सबसे प्यारी बात के बारे में बताया है जो उन्हें बेहद पसंद है।

Sara ali khan and Saif ali khan- India TV Hindi
Sara ali khan and Saif ali khan

सैफ अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल कप्तान में बिजी हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने अपनी पत्नी करीना कपूर खान, फिल्म के ट्रेलर पर उनके रिएक्शन और बेटी सारा अली खान के बारे में बात की। सैफ अली खान सोशल मीडिया पर नहीं हैं जिसकी वजह से उनके बारे में फैन्स को सिर्फ इंटरव्यू से पता चलता है। सैफ ने एक इंटरव्यू में बताया उन्हें सारा के बारे में कौन सी चीज सबसे ज्यादा पसंद है।

सारा के बारे में बात करते हुए सैफ ने कहा-  सारा बहुत ही विनम्र और डाउन टू अर्थ है। जिसकी वजह से वह उन्हें सपोर्ट करते हैं। ठीक उसी तरह से बाकि लोग भी सारा के बारे यही सोचते हैं। अगर हम इसके बारे में ध्यान दें तो उनके फैन्स भी सारा के बारे में ये ही बात कहते हैं। 

सैफ अली खान की फिल्म 'लाल कप्तान' की बात करें तो यह 18 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सैफ नागा साधु की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

वहीं सारा की बात करें तो वह इन दिनों वरुण धवन के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'कुली नंबर 1' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा सारा इम्तियाज अली की फिल्म 'आज कल' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Also Read:

कुली हादसे से पहले स्मिता को आया था अमिताभ के चोटिल होने का सपना, ऋषि कपूर ने भिजवाया था बाम

राजस्थान में टैक्स फ्री हुई 'सांड़ की आंख'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन