नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने पिछले दिनों रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘मिर्जिया’ से अपने अभिनय करियर की शूरुआत की है। हालांकि फिल्म बॉक्सऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन उनके अभिनय को खूब सराहा गया था। इस फिल्म के बाद कुछ वक्त से ऐसी खबरें आ रही थीं कि हर्षवर्धन अब निर्माता श्रीराम राघवन की फिल्म में नजर आने वाले हैं।
इसे भी पढ़े:-
इसके बाद कहा जाने लगा कि उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया है। लेकिन हाल ही में हर्ष ने इन सभी खबरों का खंडन कर दिया है। हालांकि वह मानते हैं कि इस फिल्म में वह नजर आएंगे या नहीं यह अभी तय नहीं है।
इस साल ‘मिर्जिया’ से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले अभिनेता के बारे में खबर आई थी कि विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म ‘भावेश जोशी’ से समय नहीं मिल पाने के कारण उन्होंने श्रीराम की फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है।
इस बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में हर्षवर्धन ने कहा, “मैंने फिल्म नहीं छोड़ी है” अभिनेता ने बताया कि ‘भावेश जोशी’ की शूटिंग जारी है और इसके अलावा दो अन्य फिल्मों के लिए भी बातचीत चल रही है।
Latest Bollywood News