नई दिल्ली: अभिनेत्री दिशा पटानी पिछले लंबे वक्त से आगामी भारतीय-चीनी फिल्म 'कुंग फु योगा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में वह दिग्गज अभिनेता चैकी चैन के साथ अभिनय करती हुई नजर आ रही हैं। इस फिल्म के जैकी चैन ने खास बॉलीवुड डांस कोरियोग्राफ फराह खान से डांस भी सीखा है। इसे लेकर दिशा का कहना है कि जैकी बेहद अच्छे डांसर हैं।
इसे भी पढ़े:-
- मराठी सिनेमा के प्रचार के लिए आमिर खान ने अपनाया खास तरीका
- ‘Jagga Jasoos’: आखिरकार रिलीज हुआ रणबीर-कैटरीना की फिल्म ट्रेलर
- सलमान खान को जन्मदिन पर ये खास तोहफा देंगी यूलिया
अभिनेत्री ने अपने एक बयान में कहा, "मुझे लगता है कि हम सबने काफी आनंद लिया लेकिन मेरे मुताबिक चीन के लोगों ने अधिक आनंद लिया। उनके लिए बॉलीवुड का डांस देखना एक सपना था। यह एक अच्छा अनुभव था और जैकी अच्छे डांसर हैं।"
दिशा ने कहा कि उन्हें लगता है कि जैकी हमेशा से बॉलीवुड के गाने पर डांस करना चाहते थे। दिशा ने कहा कि उनके लिए जैकी के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा। वह चीन के लोकप्रिय अभिनेता की प्रशंसक हैं।
आगामी फिल्म 'कुंग फु योगा' में दिशा को पुरातत्ववेत्ता के किरदार में देखा जाएगा। इस फिल्म में दिशा, जैकी के अलावा बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और अमायरा दस्तूर भी मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 28 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।