1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘Jagga Jasoos’: आखिरकार रिलीज हुआ रणबीर-कैटरीना की फिल्म ट्रेलर

‘Jagga Jasoos’: आखिरकार रिलीज हुआ रणबीर-कैटरीना की फिल्म ट्रेलर

 Published : Dec 20, 2016 03:46 pm IST,  Updated : Dec 20, 2016 03:46 pm IST

रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' का हाल ही में फर्स्ट लुक जारी किया गया है इसके तुरंत बाद अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। इसमें रणबीर कुछ...

ranbir- India TV Hindi
ranbir

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' का हाल ही में फर्स्ट लुक जारी किया गया है इसके तुरंत बाद अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। इसमें रणबीर कुछ शर्मीले अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनका गीक लुक दिखाई दे रहा है। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी यह फिल्म उनका और रणबीर का पहला ज्वाइंट प्रोडक्शन है।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म में अदा शर्मा और सयानी गुप्ता भी अहम किरदारों में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए बच्चे टारगेट ऑडियन्स हैं। कुछ वक्त पहले अनुराग ने कहा था कि "जब 'बर्फी' की स्क्रीनिंग चल रही थी, सभी खुश थे। जब फिल्म का परीक्षण चल रहा था, मैंने सोचा कि सब इस फिल्म को पसंद करेंगे, लेकिन मेरी बेटी को यह फिल्म समझ में नहीं आई और वह ज्यादा प्रभावित भी नहीं हुई। इसलिए मैंने बच्चों के लिए फिल्म बनाने की सोची और 'जग्गा जासूस' बच्चों के लिए बनी फिल्म है।" हालांकि इसका ट्रेलर देखते हुए कैटरीना और रणबीर की 'अजब प्रेम की गजब कहानी' और अनुराग की 'बर्फी' की यादें भी ताजा हो गई हैं।

सोमवार का दिन रणबीर के लिए बेहद खास आज के दिन उनका लंबे वक्त से रुकी हुई फिल्म 'जग्गा जासूस' का ट्रेलर किया गया है और इसी दिन वह मामा भी बन गए हैं। रणबीर की कज़िन करीना कपूर खान ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया है। इसलिए कहा जा सकता है कि रणबीर तो आज डबल खुश होंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन