1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान को जन्मदिन पर ये खास तोहफा देंगी यूलिया

सलमान खान को जन्मदिन पर ये खास तोहफा देंगी यूलिया

 Published : Dec 20, 2016 01:34 pm IST,  Updated : Dec 20, 2016 01:34 pm IST

सलमान खान पिछले काफी वक्त से रोमानिया अपनी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वेंतूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वैसे तो ये दोनों हमेशा अपने इस रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने खुलकर बात नहीं करते, लेकिन...

Salman Khan- India TV Hindi
Salman Khan

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान पिछले काफी वक्त से रोमानिया अपनी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वेंतूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वैसे तो ये दोनों हमेशा अपने इस रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने खुलकर बात नहीं करते, लेकिन अक्सर इन दोनों की कैमिस्ट्री को देखकर लोग इस बात का अंदाजा लगा ही लेते हैं कि इनके बीच दोस्ती से ज्यादा भी कुछ है। हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा हुआ कि सलमान की नाम सुनकर यूलिया का चेहरा शर्म से लाल हो गया।

इसे भी पढ़े:-

दरअसल इस बार एक पुरस्कार समारोह के दौरान सलमान का नाम सुन रूसी सुंदरी यूलिया शर्मा गईं। सैन्सुई कलर्स अवाड्र्स के रेड कार्पेट पर मॉडल और अभिनेत्री यलिया से जब पूछा गया कि वह ‘सुल्तान’ के अभिनेता को उनके जन्मदिन पर क्या तोहफा देंगी, तो उनके चेहरे पर एक बड़ी मुस्कुराहट आ गई।

सवाल के जवाब में लूलिया ने पत्रकारों से कहा, “मैं उन्हें प्यार और सम्मान दूंगी। सलमान 27 दिसंबर को 51 साल के होने वाले हैं।“ इस मौके को खास बनाने के बारे में जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने शर्माते हुए कैमरे से अपना मुंह फेर लिया और कहा, “संभवत: हम सभी जश्न मनाएंगे।“

सलमान के पनवेल फार्महाउस पर जश्न मनाने के सवाल पर उन्होंने कहा, “देखते हैं।“ सलमान ने इस पुरस्कार समारोह में बेहतरीन प्रस्तुति भी दी।

यूलिया और सलमान के रिश्ते को लेकर काफी वक्त से चर्चा है। पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार ऐसा भी कहा जा रहा था कि ये दोनों इस साल के अंत में शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन