1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! सरेआम बेबी बंप सहलाए जाने को लेकर करण जौहर पर भड़क पड़ीं करीना कपूर

OMG! सरेआम बेबी बंप सहलाए जाने को लेकर करण जौहर पर भड़क पड़ीं करीना कपूर

 Published : Dec 19, 2016 04:47 pm IST,  Updated : Dec 19, 2016 05:30 pm IST

करीना कपूर खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इससे ज्यादा इस बात को लेकर सुर्खियों में छाई हैं कि वह बेबो ऐसे वक्त में खूब काम कर रही हैं। हाल ही में करीना को 'लक्स गोल्डन रोज अवार्ड 2016' के समारोह में देखा गया है।

Kareena Kapoor- India TV Hindi
Kareena Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इससे ज्यादा इस बात को लेकर सुर्खियों में छाई हैं कि वह बेबो ऐसे वक्त में खूब काम कर रही हैं। हाल ही में करीना को 'लक्स गोल्डन रोज अवार्ड 2016' के समारोह में देखा गया है। इस शो को जाने माने फिल्म निर्देशक करण जौहर और अभिनेता अर्जुन कपूर होस्ट कर रहे थे। करीना को यहां ग्लैमर डिवा ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। लेकिन अवार्ड लेने के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके कारण करीना अपने गुस्सा पर काबू नहीं रख पाईं।

इसे भी पढ़े:-

दरअसल जब करीना अवार्ड लेने के बाद स्टेज से जाने लगीं तो करण ने उन्हें रोकते हुए उन्हें पूछा कि, क्या उन्होंने अपने बच्चे का कोई नाम सोचा? इस पर करीना पर्सनल सवाल न पूछने की गुजारिश करते हुए करण के सवालों से बच गईं। लेकिन करण इतने में ही कहा रुकने वाले थे।

इसके बाद करण ने खूब तारीफें कीं। उन्होंने कहा कि वह ऐसी पहली अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपने काम से ब्रेक नहीं लिया साथ ही वह बेहद खूबसूरत भी दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा ही उनके लिए "पू" रहेंगी। अर्जुन भी कहा किसी से पीछे रहने वाले थे, उन्होंने भी करीना की खिचाई करते हुए उनसे अपनी फिल्म की एंड के गाने 'हाई हील्स' पर डांस करने के लिए कहा। इस पर करीना ने कहा, क्या तुम पागल हो?

अर्जुन के बाद करण ने करीना के बेबी बंप पर रब करने की इच्छा जताई उन्होंने कहा कि ऐसा करने से अच्छी चीजें होती हैं। करण को ऐसा करते देख अर्जुन भी उनके बेबी बंप पर हाथ फेरने लगे। इस पर करीना ने कहा कि उनकी फिल्में पहले ही फिट हो रही हैं अब वो और क्या अच्छा करना चाहते हैं। इसके बाद करीना असहज महसूस करने लगीं तो उन्होंने चेतावनी वाले अंदाज से कहा कि, "पीछे हट जाओ।"  

पिछले दिनों करीना का ब्लडप्रेशर बढ़ने के कारण उनकी तबियत थोड़ी खराब हो गई, जिसके बाद डॉक्टर्स की एक टीम को घर पर ही बुलाया गया था। अब वह पूरी तरह से फिट हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन