1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिर क्यों नेताजी का किरदार निभाने से इतने डरे हुए हैं राजकुमार राव

आखिर क्यों नेताजी का किरदार निभाने से इतने डरे हुए हैं राजकुमार राव

 Published : Dec 19, 2016 02:35 pm IST,  Updated : Dec 19, 2016 02:35 pm IST

राजकुमार राव अब तक अपनी फिल्मों में कई चुनौतिपूर्ण किरदारों को बखूबी पर्दे उतार चुके हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। लेकिन...

raj- India TV Hindi
raj

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अब तक अपनी फिल्मों में कई चुनौतिपूर्ण किरदारों को बखूबी पर्दे उतार चुके हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। वह वास्तविक जीवन से प्रेरित भी कई किरदारों को पर्दे पर उतारने के लिए माहिर हैं। लेकिन इन सबके बावजूद भी राजकुमार राव का कहना है कि वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस का किरदार निभाने को लेकर डरे हुए हैं।

इसे भी पढ़े:-

राजकुमार जल्द ही एक डिजिटल सीरीज में नेताजी का किरदार निभाते नजर आएंगे। सीरीज का निर्माण एकता कपूर का एएलटी बालाजी करने वाला है। इसमें नेताजी के जीवन की अनकही कहानियां दिखाई जाएंगी अभिनेता ने बताया कि फिलहाल वह ‘बहन होगी तेरी’ की शूटिंग में मसरूफ हैं और इसके बाद ही वह वेब सीरीज की शूटिंग शुरू करेंगे।

राजकुमार ने कहा, “मैं बहुत डरा हुआ हूं। मुझे अभी ‘बहन होगी तेरी’ की शूटिंग पूरी करनी है और इसके बाद में गंभीरता से उसकी ‘वेब सीरीज’ तैयारी करना शुरू करूंगा। नेताजी का किरदार निभाना एक बड़ी जिम्मेदारी है। ‘शाहिद’ और ‘अलिगढ़’ जैसी बायोपिक में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता राजकुमार राव ने अपने नए किरदार के बारे में जानकारी एकत्र करनी शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा, “वह एक राष्ट्रीय व्यक्तित्व हैं, लोग उनसे प्यार करते हैं, मैं उनसे प्यार करता हूं। यह काफी रोमांचित करने वाला है। यह एक वेब सीरीज है लेकिन काम करने की प्रक्रिया एक ही होती है चाहे वह वेब हो या कोई उपन्यास फिल्म।“

राजकुमार राव ने कहा, “मैंने उनके बारे में पढ़ना शुरू कर दिया है। फिलहाल में ‘बहन होगी तेरी’ की शूटिंग कर रहा हूं और अन्य किसी किरदार की तैयारी शुरू करने से पहले, मैं उसे ही पूरा करना चाहता हूं।“ इस फिल्म के अलावा राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म ‘न्यूटन’ को लेकर भी काफी उत्साहित हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन