1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब महाभरात के भगवान कृष्ण बनना चाहते हैं आमिर खान

अब महाभरात के भगवान कृष्ण बनना चाहते हैं आमिर खान

 Published : Dec 19, 2016 02:12 pm IST,  Updated : Dec 19, 2016 02:12 pm IST

आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

aamir- India TV Hindi
aamir

हैदराबाद: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दंगल’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। आमिर को अक्सर उनकी फिल्मों में नया करते हुए देखा जाता है। उनकी कहानी से लेकर उनके लुक तक हर चीज दर्शकों के लिए खास और नई होती है।

इसे भी पढ़े:-

आमिर अपनी फिल्मों में अलग-अलग किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारने के लिए मशहूर हैं। अब आमिर एक बार फिर कुछ नया करने की इच्छा जताई है। दरअसल हाल ही में आमिर ने कहा कि वह हिंदुओं के भगवान कृष्ण का किरदार निभाना चाहेंगे। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि अगर महाभारत पर कोई फिल्म बनाई जा रही है तो वह उसमें कृष्ण की भूमिका निभाना चाहेंगे।

ऐसी खबरें हैं कि ‘बाहुबली’ फिल्म से चर्चाओं में आए तेलुगू निदेशक एस. एस. राजामौली की महाभारत पर फिल्म बनाने की योजनाएं हैं। आमिर ने इसे लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में अपनी इस इच्छा को सामने रखा कि वह भगवान कृष्ण का किरदार निभाने चाहते हैं।

फिलहाल तो आमिर की ‘दंगल’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। इस फिल्म में एक पहलवान के साथ-साथ बेटियों के पिता की भूमिका में भी नजर आ रहे हैं। उनकी यह फिल्म क्रिसमस के खास मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन