1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों पर लगा बैन हटेगा, हो सकती है 'दंगल' की स्क्रीनिंग

पाक सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों पर लगा बैन हटेगा, हो सकती है 'दंगल' की स्क्रीनिंग

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 18, 2016 08:23 am IST,  Updated : Dec 18, 2016 08:23 am IST

पाकिस्तान में सिनेमा मालिक भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर खुद लगाई रोक को सोमवार को समाप्त कर सकते हैं जो उड़ी आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बढ़ते तनाव के बीच लगाई गई थी।

pak to remove ban on bollywood movies dangal screeninig is...- India TV Hindi
pak to remove ban on bollywood movies dangal screeninig is possible

कराची: पाकिस्तान में सिनेमा मालिक भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर खुद लगाई रोक को सोमवार को समाप्त कर सकते हैं जो उड़ी आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बढ़ते तनाव के बीच लगाई गई थी।

फिल्म एक्जिबिटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जोरैश लाशारी ने संवाददाताओं से कहा कि संबधित पक्षों के साथ पूरी बातचीत के बाद फैसला किया गया कि 19 दिसंबर से भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन फिर शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर अस्थाई रोक लगाने के फैसले से सिनेमा मालिक और इस उद्योग के दूसरे पक्ष प्रभावित हुए हैं। नए सिनेप्लेक्स और मल्टीप्लेक्स बनाने में बहुत निवेश किया गया है और इस समय कारोबार नई भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर टिका है।" लाशारी के मुताबिक सिनेमा मालिकों और प्रदर्शकों ने भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग को अपने स्तर से टाला था और यह प्रतिबंध नहीं था।

फिल्म उद्योग के सूत्रों ने कहा कि जब पुरानी और नई पाकिस्तानी फिल्मों और नई हॉलीवुड फिल्में भी हॉल भरने में नाकाम रहीं तो सिनेमा मालिक और भारतीय फिल्मों के आयातक परेशान हो गए थे। एक सूत्र ने कहा, "एक निजी मीडिया समूह फिलहाल पाकिस्तान में 'दंगल' लाने और उसे रिलीज करने की कोशिश कर रहा है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश