1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महिला केंद्रित फिल्में बनते देखकर अच्छा लगता है: विद्या बालन

महिला केंद्रित फिल्में बनते देखकर अच्छा लगता है: विद्या बालन

'पा' और 'कहानी' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं बॉलीवुड ऐक्ट्रेस विद्या बालन ने कहा है कि महिला केंद्रित फिल्मों का हिस्सा बनकर अच्छा लगता है...

Vidya Balan | PTI Photo- India TV Hindi
Vidya Balan | PTI Photo

नई दिल्ली: 'पा' और 'कहानी' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं बॉलीवुड ऐक्ट्रेस विद्या बालन ने कहा है कि महिला केंद्रित फिल्मों का हिस्सा बनकर अच्छा लगता है और अब बॉलीवुड में हिरोइनों को इस तरह के रोल्स के लिए चुना जा रहा है। 

एंटरेटनमेंट से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विद्या ने नई दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म 'कहानी 2' के लिए आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘समाज में महिलाओं की भूमिका बदल रही है। वह किसी व्यक्ति और उनके जीवन को अब डिफाइन नहीं करती। हमारे खुद के सपने, खुद का जीवन और खुद की ऐम्बिशन है। हम अपनी शर्तों पर जीने की कल्पना कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘महिला केंद्रित फिल्में बनते देखकर पर अच्छा लगता है। कई अभिनेत्रियां इस तरह के रोल कर रही हैं और इस तरह की कमर्शल फिल्में भी कर रही हैं।’ 

इन्हें भी पढ़ें:

 

उन्होंने कहा, ‘इसकी वजह से हमारे आसपास बदलाव हो रहे हैं। यह वास्तविकता और वास्तविक सिनेमा का प्रतिविंब है।’ सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनी 'कहानी 2' 2 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें अर्जुन रामपाल भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News