1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कहानी 2' के डायरेक्टर ने बताया, इसलिए नहीं हैं नोटबंदी से परेशान

'कहानी 2' के डायरेक्टर ने बताया, इसलिए नहीं हैं नोटबंदी से परेशान

 Written By: IANS
 Published : Nov 30, 2016 11:42 am IST,  Updated : Nov 30, 2016 11:42 am IST

फिल्म 'कहानी 2' के निर्देशक सुजॉय घोष ने कहा कि वह नोटबंदी को लेकर परेशान नहीं है, और जिसे भी फिल्म देखना होगा वह देखेगा ही। घोष अपनी फिल्म कहानी 2 की रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Kahaani 2- India TV Hindi
Kahaani 2

नई दिल्ली: फिल्म 'कहानी 2' के निर्देशक सुजॉय घोष ने कहा कि वह नोटबंदी को लेकर परेशान नहीं है, और जिसे भी फिल्म देखना होगा वह देखेगा ही। घोष अपनी फिल्म कहानी 2 की रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 

एंटरेटनमेंट से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह पूछे जाने पर पर कि फिल्म नोटबंदी के समय में काम करेगी? घोष ने कहा, ‘जो भी फिल्म देखना चाहता होगा, वह देखेगा, यह प्राथमिकता की बात है। यहां तक कि जब मेरे पास पैसे नहीं थे, तो भी मैं फिल्में देखा करता था।’ फिल्म निर्माता ने कहा कि मुश्किल समय आते रहते हैं और उन्हें उम्मीद है कि लोग फिल्म देखेंगे। फिल्म 2 दिसंबर को रिलीज होनी है।

इन्हें भी पढ़ें:

उन्होंने कहा, ‘मुश्किल समय और कुछ दूसरी दिक्कतें आती रहती हैं, लोगों ने ट्रेलर बहुत पसंद किया है और हमें उम्मीद है कि वे अच्छी संख्या में पहुंचेंगे।’ फिल्म 'कहानी 2' में विद्या बालन और अर्जुन रामपाल ने अभिनय किया है। यह साल 2012 में आई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'कहानी' का दूसरा भाग है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन