1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब मेरा बच्चों से अच्छी तरह जुड़ाव हो गया है: विद्या बालन

अब मेरा बच्चों से अच्छी तरह जुड़ाव हो गया है: विद्या बालन

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 27, 2016 07:58 pm IST,  Updated : Nov 27, 2016 07:58 pm IST

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस विद्या बालन ने कहा है कि वह अपनी अगली फिल्म 'कहानी-2: दुर्गा रानी सिंह' में मां की भूमिका से खुद को जोड़ सकीं क्योंकि वह बच्चों को अब बेहतर समझती हैं।

Vidya Balan | PTI Photo- India TV Hindi
Vidya Balan | PTI Photo

मुंबई: बॉलीवुड ऐक्ट्रेस विद्या बालन ने कहा है कि वह अपनी अगली फिल्म 'कहानी-2: दुर्गा रानी सिंह' में मां की भूमिका से खुद को जोड़ सकीं क्योंकि वह बच्चों को अब बेहतर समझती हैं। इस फिल्म में एक तरफ विद्या ऐसी असहाय मां के तौर पर दिखाई गई हैं जो अपने अपहृत बेटी को तलाश रही हैं और दूसरी तरफ वह दुर्गा रानी सिंह का भी किरदार निभा रही हैं जो अपहरण और हत्या के आरोप में फरार है।

​एंटरेटनमेंट से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विद्या ने कहा, ‘अगर मैं यह भूमिका 25-26 साल की उम्र में निभाती तो उस वक्त वास्तविकता का कोई पहलू नहीं होता। लेकिन इतने वर्षों में मुझे बच्चों के साथ मजा आने लगा है। मेरा उनके साथ अच्छी तरह जुड़ाव हो गया है। उन्होंने कहा, मैं बच्चों से प्यार करती हूं। मेरी बहन की जुड़वा बच्चे हैं। वे 5 साल के हैं। इसने मातृत्व वाला बंधन बनाया है।’

इसे भी पढ़े:

विद्या ने कहा, ‘अगर आपके आस-पास बच्चे होते हैं तो इससे आपको मदद मिलती है। जब तक मेरे पास भतीजे और भांजे नहीं थे तब तक मेरे पास संदर्भ से जोड़ने के लिए कोई बिंदु नहीं था। अगर यह पात्र 4 साल पहले आया होता तो मुझे नहीं पता कि मैं इसे निभा पाती या नहीं।’ उनकी यह फिल्म साल 2012 में आई हिट फिल्म 'कहानी' का सीक्वल है जो 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन