1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इसलिए महिला केंद्रित फिल्में करना पसंद करती हैं विद्या बालन

इसलिए महिला केंद्रित फिल्में करना पसंद करती हैं विद्या बालन

 Published : Nov 22, 2016 08:05 pm IST,  Updated : Nov 22, 2016 08:05 pm IST

विद्या बालन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। यह फिल्म ‘कहानी’ का सीक्वल है। विद्या को अक्सर हमनें महिलाओं पर आधारित फिल्मों में अभिनय करते हुए देखा है। इसकी वजह बताते हुए...

vidya- India TV Hindi
vidya

हैदराबाद: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। यह फिल्म ‘कहानी’ का सीक्वल है। विद्या को अक्सर हमनें महिलाओं पर आधारित फिल्मों में अभिनय करते हुए देखा है। इसकी वजह बताते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विद्या ने कहा कि उन्हें महिला केंद्रित फिल्में आकर्षित करती हैं। विद्या का मानना है कि महिला होना एक खूबसूरत चीज है और वह वैसी कोई फिल्म गंवाना नहीं चाहतीं जिसमें महत्वपूर्ण महिला किरदार हो।

इसे भी पढ़े:- पति सिद्धार्थ को इस नाम से बुलाती हैं विद्या बालन

उन्होंने कहा, “मैं एक महिला हूं, मुझे महिला केंद्रित फिल्में आकर्षित करती हैं।“ विद्या ने कहा, “अगर मुझे वैसे किरदार मिल रहे हैं जो बेहद महत्वपूर्ण हैं, जिनके ईद गिर्द कहानियां बुनी गई हैं तो क्यों नहीं? यह किसी (पुरूष किरदार) को हटाने की कोशिश नहीं है।“

विद्या ने कहा, “मुझे जिस तरह का काम मिल रहा है, उससे मैं बहुत खुश हूं। मैं कभी भी सफलता के बारे में नहीं सोचती क्योंकि यह आपके नियंत्रण में नहीं होता।“

सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘कहानी 2’ विद्या के अलावा अभिनेता अर्जुन रामपाल भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन