1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: 'मोहनजो दाड़ो' में दिखा रितिक का दम, खुद ही किए सारे एक्शन सीन

VIDEO: 'मोहनजो दाड़ो' में दिखा रितिक का दम, खुद ही किए सारे एक्शन सीन

रितिक रोशन पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘मोहनजो दाड़ो’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रितिक को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने इसके लिए खूब मेहनत भी की है। यहां तक फिल्म में उन्होंने एक्शन सीन भी खुद ही किए हैं।

hrithik- India TV Hindi
hrithik

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘मोहनजो दाड़ो’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रितिक को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने इसके लिए खूब मेहनत भी की है। यहां तक फिल्म में उन्होंने एक्शन सीन भी खुद ही किए हैं। मध्ययुगीन दुनिया की कहानी को दर्शाती फिल्म 'मोहनजो दाड़ो' के मुख्य किरदार के किरदार को रियल दिखाने के लिए इस फिल्म के सभी मार-धाड़ वाले दृश्य रितिक ने स्वयं किए हैं। उन्होंने इस फिल्म में मार-धाड़ वाले दृश्यों के लिए किसी प्रकार के बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया है।

इसे भी पढ़े:-

हाल ही में जारी हुए 'मोहनजो दाड़ो' के एक्शन प्रोमो में रितिक के इस दमखम को देखने का मौका मिला है। इन दृश्यों के लिए अभिनेता ने विदेशी स्टंट निर्देशक ग्लेन बॉसवेल और मुंबई के स्टंट निर्देशक अमर शेट्टी से सीखे हैं। बॉसवेल ‘टाइटेनिक’, ‘मैट्रिक्स’ और ‘द होबिट’ जैसी फिल्मों को भी कोरियोग्राफ कर चुके हैं।

रितिक ने कहा, "एक्शन निर्देशकों ने फिल्म के मार-धाड़ के दृश्यों को काफी बेहतरीन तरीके से तैयार किया। हमने इसके लिए बहुत कड़ी मेहनत की है। खतरा और चोटें तो इन दृश्यों का हिस्सा है, लेकिन जब आप अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम देखते हैं तो अच्छा लगता है।" उनका कहना है कि इस फिल्म का क्लाइमैक्स उनका सबसे पसंदीदा हिस्सा है।

आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'मोहनजो दाड़ो' में रितिक के अलावा मॉडल-अभिनेत्री पूजा हेगड़े और कबीर बेदी भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगें। फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर और सुनीता गोवारिकर हैं। यह फिल्म 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली स्लाइड में देखिए रितिक का दमदार वीडियो:-

Latest Bollywood News