A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने 'वॉर' देखकर दिया रिएक्शन, कहा- 'बेस्ट मूवी'

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने 'वॉर' देखकर दिया रिएक्शन, कहा- 'बेस्ट मूवी'

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने 'वॉर' देखने के बाद रिएक्शन दिया है। उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद आई है।

Sussanne khan reaction on war- India TV Hindi
Sussanne khan reaction on war

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर गांधी जयंती पर रिलीज हो गई है। ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान को यह फिल्म बेहद पसंद आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके वॉर को बेस्ट मूवी कह डाला।

सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर वॉर के पोस्टर के साथ अपना रिएक्शन शेयर किया। सुजैन ने लिखा- दो हंक वर्ल्ड सिनेमा पर एक्शन हीरो के अर्थ को फिर से लिखेंगे। ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ तुम शानदार हो। बेस्ट मूवी एवर।

आपको बता दें वॉर एक एक्शन-थ्रिलर पिल्म है जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं। ऋतिक और टाइगर के साथ वाणी कपूर और अनुप्रिया गोइंका अहम भूमिका निभाती नजर आई हैं। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। वॉर ने पहले दिन 51 करोड़ की कमाई की है। यह इस साल की ओपनिंग डे पर इतनी कमाई करने वाली पहली फिल्म है।

Also Read:

नवरात्र में अक्षय कुमार का 'लक्ष्मी बॉम्ब' से लुक आया सामने, देवी के साथ लाल साड़ी में दिखा गजब अंदाज

ऋतिक रोशन की 'वॉर' और अमिताभ बच्चन की 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' ऑनलाइन हुई लीक

 

Latest Bollywood News