1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन की 'वॉर' और अमिताभ बच्चन की 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' ऑनलाइन हुई लीक

ऋतिक रोशन की 'वॉर' और अमिताभ बच्चन की 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' ऑनलाइन हुई लीक

 Published : Oct 03, 2019 10:42 am IST,  Updated : Oct 03, 2019 10:42 am IST

ऋतिक रोशन की 'वॉर' और अमिताभ बच्चन की 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' रिलीज के अगले दिन ही तमिल रॉकर्स ने लीक कर दी है।

War and Sye Raa Narasimha Reddy online leaked- India TV Hindi
War and Sye Raa Narasimha Reddy online leaked

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर और साउथ की मल्टी स्टारर फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई हैं। फिल्म के रिलीज होने के अगले दिन ही यह फिल्म ऑनलाइन लीक कर दी गई है। हर बार की तरह इस बार भी इन फिल्मों को तमिल रॉकर्स ने लीक किया है।

तमिल रॉकर्स हर फिल्म रिलीज होने के उसी दिन या अगले दिन फिल्म को लॉनलाइन लीक कर देता है। कुछ समय पहले करण देओल की डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास लीक की थी। फिल्म के ऑनलाइन लीक करने की वजह से इसका असल फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ता है। 

तमिल रॉकर्स हिंदी के साथ इंग्लिश, साउथ और वेब सीरीज को भी लीक करना शुरू कर दिया है।

दिल्ली हाइकोर्ट ने कुछ समय पहले इन पाइरेसी करने वाली साइट्स को बैन करने का आदेश दिया था। मगर फिर भी हर बार नई फिल्म को यह साइट लीक कर देती है।

वॉर और सई रा नरसिम्हा रेड्डी दोनों ही फिल्में लोगों को पसंद आ रही हैं। वॉर तो इस साल की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।

Also Read:

War Box Office Collection Day 1: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

अमृता सिंह ने बेटे इब्राहिम और बेटी सारा अली खान को लेकर खोले कई राज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन