A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लाखों दिलों पर राज करने वाले रितिक रोशन इनके हैं सबसे बड़े फैन

लाखों दिलों पर राज करने वाले रितिक रोशन इनके हैं सबसे बड़े फैन

रितिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘काबिल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रितिक ने फिल्मों में अपने शानदार से दुनियाभर के लोगों को अपना दीवाना बनाया है। लेकिन...

hrithik- India TV Hindi
hrithik

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘काबिल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रितिक ने फिल्मों में अपने शानदार से दुनियाभर के लोगों को अपना दीवाना बनाया है। लेकिन लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले रितिक ने हाल ही में इस बात का भी खुलासा किया है कि वह खुद किसके फैन हैं। रितिक का कहना है कि वह अपने चाचा राजेश रोशन के सबसे बड़े प्रशंसक हैं।

इसे भी पढ़े:-

संजय गुप्ता निर्देशित 'काबिल' में राजेश रोशन ने संगीत दिया है। इस फिल्म में रितिक के साथ यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। रितिक ने 1981 के गीत 'हसीनो का दीवाना' के रूपांतरित गाने की झलक को शेयर किया है। इसके नए संस्करण में उर्वशी रौतेला छुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं।

फिल्म 'धूम-2' के अभिनेता ने वीडियो को शेयर करने के साथ लिखा, "दशकों पहले जब मेरे चाचा ने इस गाने को रिकॉर्ड किया तो उन्होंने मुझसे धुनों का चयन करने के लिए कहा। चाचा आपको अपने सबसे बड़े प्रशंसक की ओर से यह समर्पित। संगीत के लिए धन्यवाद"।

'याराना' फिल्म का मूल गीत 'सारा जमाना हसीनो का दीवाना' महानायक अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था। गीत के संगीत निर्देशक राजेश रोशन और गायक किशोर थे। 'काबिल' अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News