1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'काबिल' के इस गाने में उर्वशी का अंदाज उड़ा देगा आपके होश

'काबिल' के इस गाने में उर्वशी का अंदाज उड़ा देगा आपके होश

 Published : Dec 14, 2016 04:01 pm IST,  Updated : Dec 14, 2016 04:01 pm IST

रितिक रोशन के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'काबिल' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अब इस फिल्म का मच अवेडेट गाना 'हसीनों का दीवाना' भी रिलीज किया जा चुका है। इस गाने को खूबसूरत अदाकारा उर्वशी रौतेला पर फिल्माया गया है।

kaabil- India TV Hindi
kaabil

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'काबिल' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में रितिक के साथ यामी गौतम भी मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों के बीच काफी पसंद भी किया जा रहा है। अब इस फिल्म का मच अवेडेट गाना 'हसीनों का दीवाना' भी रिलीज किया जा चुका है। इस गाने को खूबसूरत अदाकारा उर्वशी रौतेला पर फिल्माया गया है। इस गाने में वह बेहद शानदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़े:- VIDEO: 'काबिल' के टाइटल ट्रैक में बेहद खूबसूरत दिखी यामी-रितिक की कैमिस्ट्री

उर्वशी के गाने को सुनने के बाद आप भी यकीनन उनके साथ थिरकने पर मजबूर हो जाएगी। इस गाने की शुरुआत होती है रोनित रॉय और रितिक की बहस से। अमिताभ बच्चन के इस गाने को फिल्म की क्रिएटिव टीम ने रिमिक्स अंदाज में पेश किया है। इस गाने को रफ्तार और पायल देव ने गया है।

इस फिल्म को राकेश रोशन ने अपने बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रितिक एक ऐसे शख्स का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं जिसकी एक हादसे के कारण पूरी दुनिया ही बदल जाती है। फिल्म में पहली बार यामी और रितिक साथ में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

रितिक पिछली बार फिल्म 'मोहनजो दाड़ो' में नजर आए थे। लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं यामी की भी पिछली फिल्म 'सनम रे' काफी निराशाजनक साबित हुई थी। अब इन दोनों ही अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन