ऋतिक रोशन और सुजैन खान तलाक के बाद भी एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर भी नज़र आती है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं। हाल ही में ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया, जिसमें सुजैन ने कमेंट किया- ''आप 20 साल पहले से भी ज्यादा आज हॉट हैं।'' ऋतिक और सुजैन अपने दोनों बच्चों के साथ अक्सर हॉलिडे पर जाते रहते हैं। साथ ही चारों को लंच, डिनर, फिल्म, इवेंट में भी साथ देखा जाता है।
ऋतिक के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'सुपर 30' की शूटिंग पूरी कर दी है। फिल्म में वह आनंद कुमार की भूमिका में हैं। फिल्म इस साल जनवरी में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन विवाद में फंसने के कारण फिल्म की रिलीज़ को टाल दिया गया।
Hrithik Roshan's ex-wife Sussanne Khan's comment
ऋतिक और सुजैन ने 2000 में शादी की थी, लेकिन 2014 में उनका तलाक हो गया था। उनके दो बेटे रेहान और रिदान हैं।
Also Read:
सलमान खान की फिल्म 'भारत' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
मां बबीता का जन्मदिन मनाने के लिए करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर बच्चों के साथ नासिक गए, देखें फोटोज
Kalank Box Office Collection Day 3: आलिया और वरुण की फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी, तीसरे दिन कमाए 11.60 करोड़
Latest Bollywood News