1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रितिक कैसे समय के चक्र में पीछे की ओर लौंट रहे हैं? जानिए

रितिक कैसे समय के चक्र में पीछे की ओर लौंट रहे हैं? जानिए

रितिक रोशन पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘मोहन जोदाड़ों’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से रितिक को काफी उम्मीदें हैं।

hrithik- India TV Hindi
hrithik

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘मोहन जोदाड़ों’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से रितिक को काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत भी की है। इस फिल्म को लेकर रितिक का कहना है कि आगामी फिल्म 'मोहन जोदड़ो' उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी। यह फिल्म 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इसे भी पढ़े:- रितिक और टाइगर से किस मामले में पीछे हैं सलमान खान, जानिए

रितिक की 'मोहन जोदड़ो' की रिलीज डेट में बदलाव को लेकर हुआ खुलासा

यामी ने रितिक रोशन के बारे मे कही ये खास बात

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, "मैं समय के चक्र में पीछे की ओर लौट रहा हूं। इस फिल्म में काम का मेरा अनुभव बेहतरीन रहा। मेरा मानना है कि यह मेरी सबसे अच्छी फिल्मों में से एक होगी और मुझे उम्मीद है कि जब दर्शक मुझे फिल्म में देखेंगे तो वे भी इससे सहमत होंगे।"

आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित 'मोहन जोदड़ो' टीवी मोशन पिक्चर्स और आशुतोष गोवारीकर प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत है। फिल्म सिद्धार्थ रॉय कपूर और सुनीता गोवारीकर द्वारा निर्मित है। इस फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

यह फिल्म पाकिस्तान के सिंध में 2600 ईस्वी पूर्व मौजूद सिंधु घाटी सभ्यता के युग में प्राचीन शहर मोहन-जोदड़ो की पृष्ठभूमि पर आधारित साहस और प्रेम की एक महागाथा है। रितिक इस फिल्म में दूसरी बार आशुतोष गोवारिकर के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले ये दोनों वर्ष 2008 में आई फिल्म ‘जोधा अकबर’ में भी साथ काम कर चुके हैं। इसमें पूजा हेगड़े, कबीर बेदी और अरुणोदय सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News