1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यामी ने रितिक रोशन के बारे मे कही ये खास बात

यामी ने रितिक रोशन के बारे मे कही ये खास बात

 Published : May 16, 2016 12:29 pm IST,  Updated : May 16, 2016 12:29 pm IST

रितिक रोशन और यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'काबिल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यामी ने हाल ही में रितिक के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया है।

yami- India TV Hindi
yami

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और यामी गौतम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'काबिल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में यामी एक दृष्टिहीन लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। यामी ने हाल ही में रितिक के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया है। यामी गौतम ने कहा कि उनके सह-कलाकार रितिक रोशन बेहतरीन अभिनेता हैं और वह फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यामी ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या रितिक के साथ काम करने से पहले वह चिंतित थीं, उन्होंने कहा, "रितिक के साथ काम का अनुभव अद्भुत है। वह बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। कड़ी मेहनती और पूरी तरह समर्पित हैं।"

इसे भी पढ़े:- आंखों में जलती मोमबत्ती वाले मोशन पोस्टर से रितिक ने खींचा सबका ध्यान

यामी ने बताया, "फिल्म 'काबिल' की पूरी टीम टीजर को मिली प्रतिक्रिया से खुश हैं। फिल्म की शूटिंग चल रही है। रितिक, संजय सर और राकेश रोशन के साथ काम करना मेरा सपना था।" संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित और फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शन्स के बैनर तले राकेश रोशन द्वारा निर्मित फिल्म अगले साल 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके अलावा रितिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मोहन जोदाड़ो' के प्रमोशन में भी व्यस्त हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर काफी वक्त से चर्चा बनी हुई है। उनकी यह फिल्म इसी साल 12 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म में रितिक के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े मुख्य किरदार में नजर आएंगी। रितिक पिछले काफी वक्त से कंगना रनौत के साथ चल रही विवाद को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन