1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iQOO ने लॉन्च किया वाटरप्रूफ फीचर वाला फोन, मिलेगी 6500mAh की बैटरी

iQOO ने लॉन्च किया वाटरप्रूफ फीचर वाला फोन, मिलेगी 6500mAh की बैटरी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 03, 2026 03:46 pm IST,  Updated : Jul 03, 2026 03:46 pm IST

iQOO Z11i को 6,500mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। वीवो के सब ब्रांड का यह बजट फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है।

iQOO Z11i- India TV Hindi
आईकू Z11i Image Source : IQOO

iQOO ने अपना एक और बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। आईकू का यह स्मार्टफोन 6,500mAh की बैटरी और दमदार फीचर्स से लैस है। iQOO Z11 सीरीज में कंपनी ने पहले ही तीन मॉडल Z11, Z11x और Z11 Turbo लॉन्च कर चुकी है। इस नए मॉडल iQOO Z11i में कंपनी ने बड़ी बैटरी के साथ-साथ हाई रिफ्रेश रेट, वाटरप्रूफ फीचर दिया है। यह फोन फिलहाल चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया है।

iQOO Z11i के फीचर्स

आईकू का यह दमदार फोन 6.74 इंच के LCD डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले HD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इसका डिस्प्ले 1600 x 720 पिक्सल को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक की है। इस फोन में वाटरड्रॉप नॉच वाला डिजाइन दिया गया है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

यह Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट मिलता है। फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 15W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम करता है।

iQOO Z11i के बैक में सिंगल 13MP का कैमरा दिया गया है। इसके साथ LED फ्लैश लाइट दिया गया है। फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 1080 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए USB Type C, ब्लूटूथ, IR ब्लास्टर, 3.5mm  ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें IP65 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा।

iQOO Z11i की कीमत

आईकू का यह फोन चीन में Ink Shadow, Qingfeng और Desert Gold कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत CNY 1299 (लगभग 18,200 रुपये) है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 1499 (लगभग 21,000 रुपये) और CNY 1699 (लगभग 23,800 रुपये) है।

यह भी पढ़ें - Plus यूजर्स क लिए शुरू हुई Flipkart की सेल, सस्ते में घर लाएं फोन, टीवी, एसी और फ्रिज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक