1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Plus यूजर्स क लिए शुरू हुई Flipkart की सेल, सस्ते में घर लाएं फोन, टीवी, एसी और फ्रिज

Plus यूजर्स क लिए शुरू हुई Flipkart की सेल, सस्ते में घर लाएं फोन, टीवी, एसी और फ्रिज

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 03, 2026 02:15 pm IST,  Updated : Jul 03, 2026 04:16 pm IST

Flipkart Plus, VIP और गोल्ड मेंबर्स के लिए नई GOAT Sale शुरू हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज आदि काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। रेगुलर यूजर्स के लिए यह सेल 4 जुलाई को शुरू होगी।

Fipkart Goat Sale- India TV Hindi
फ्लिपकार्ट गोट सेल Image Source : FLIPKART

Flipkart GOAT Sale आज रात 12 बजे से सभी यूजर्स के लिए लाइव हो जाएगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट की यह सेल 9 जुलाई तक चलेगी। हालांकि, Plus और VIP यूजर्स के लिए यह सेल लाइव हो गई है। इसमें यूजर्स को स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज, एसी जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स काफी सस्ते में मिलेंगे। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने पहले ही घोषणा की थी कि VIP, Gold और Gold यूजर्स को इस सेल का एक्सेस 24 घंटे पहले ही मिलेगा।

स्टॉक खत्म होने से पहले खरीदें प्रोडक्ट

अर्ली एक्सेस की वजह से ये यूजर्स फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ऑफर का लाभ एक दिन पहले ले सकेंगे। ऐसे में स्टॉक खत्म होने की टेंशन नहं रहेगी, वे प्रोडक्ट्स को आउट-ऑफ स्टॉक होने से पहले खरीद सकेंगे।

इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहे ऑफर

  • फ्लिपकार्ट GOAT सेल में एप्पल के iPhone 17 की खरीद पर 12,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। पिछले साल सितंबर में इस आईफोन को 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट पर यह फोन ऑफर के बाद 70,900 रुपये की कीमत में मिलेगा।
  • Samsung के पिछले साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन Galaxy S25 को इस सेल में 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। यह फोन 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह फोन 12GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है।
  • स्मार्ट टीवी पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो LG और Samsung जैसे ब्रांड के स्मार्ट टीवी 13,990 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहे हैं। Samsung का LED टीवी महज 15,115 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।
  • AC पर मिलने वाले ऑफर की बात करें तो Voltas के 1.5 टन वाले एसी को 44% डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। यह एसी 29,990 रुपये में घर ला सकते हैं। इसकी कीमत 53,990 रुपये है।
  • Samsung का BeSpoke 330 लीटर वाला फ्रिज 36,740 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 51,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट सेल में सैमसंग का यह फ्रिज काफी सस्ते में खरीदा जा सकेगा।
  • डिस्काउंट और ऑफर के साथ-साथ इन प्रोडक्ट्स की खरीद पर एक्सचेंज का भी लाभ मिलेगा। पुराने स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज, एसी को एक्सचेंज कराने पर यूजर्स इसका लाभ ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें - iPhone 18 Pro का ड्रॉप टेस्ट वीडियो हुआ लीक, सामने आ गए सारे फीचर्स!

(डिसक्लेमर - सेल में मिलने वाले ऑफर में उतार-चढ़ाव संभव है। ऐसे में फाइनल प्राइस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ही चेक करें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक