1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आंखों में जलती मोमबत्ती वाले मोशन पोस्टर से रितिक ने खींचा सबका ध्यान

आंखों में जलती मोमबत्ती वाले मोशन पोस्टर से रितिक ने खींचा सबका ध्यान

 Published : May 05, 2016 06:38 pm IST,  Updated : May 05, 2016 06:38 pm IST

संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म 'काबिल' का मोशन पोस्टर जारी किया जा चुका है। इस मोशन पोस्टर में रितिक रोशन की आंखे नजर आ रही हैं।

hrithik- India TV Hindi
hrithik

नई दिल्ली: संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म 'काबिल' का मोशन पोस्टर जारी किया जा चुका है। इस मोशन पोस्टर में रितिक रोशन की आंखे नजर आ रही हैं। इन आंखों में जलती मोमबत्ती की छवि दिखाई दे रही है। इसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। रितिक ने बुधवार रात ट्विटर पर अपनी फिल्म की पहली झलक अपने फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने इसके साथ लिखा, "मुझे देख रही लाखों आंखों से चौंधिया गया हूं। दिमाग सब कुछ देखता है, काबिल।" पोस्टर में नजर आ रहा रितिक का इंटेंस लुक दर्शकों में फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस जगा देता है।

इसे भी पढ़े:- ये एक्शन हीरो अब फैंस को हंसा-हंसाकर करना चाहता है लोट-पोट

ऐसा पहली बार हुआ जब किसी फिल्म की शूटिंग शुरु होते ही उसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरु की गई है और इसकी शुरुआत के साथ ही फिल्म के निर्देशक संजय, रितिक की परफोर्मेंस के दीवाने हो गए हैं।

इस फिल्म में रितिक रोशन और यामी गौतम मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म में यामी एक नेत्रहीन लड़की की भूमिका निभाती हुई दिखेंगी। यामी इससे पहले फिल्म ‘सनम रे’ में पुलकित सम्राट के साथ नजर आई थीं। वहीं दूसरी तरफ रितिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मोहन जोदाड़ो’ की शूटिंग में भी व्य्सत हैं।

संजय गुप्ता इससे पहले 'कांटे' और 'शूट आउट एट वडाला' जैसी बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड में दे चुके हैं। फिल्म के निर्माता रितिक के पिता फिल्मकार राकेश रोशन हैं। फिल्म 26 जनवरी, 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली स्लाइड में देखिए फिल्म का मोशन पोस्टर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन