नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन अपने बेहतरीन अभिनय, रोमांस और एक्शन से दर्शकों को अपना दीवाना बना चुका हैं। खासतौर पर अगर रितिक के मारधाड़ वाले शानदरा दृश्यों की बात करें तो इन्होंने लोगों को काफी प्रभावित किया है। लेकिन इतने में ही संतुष्ट नहीं रहना चाहते अब रितिक चाहते हैं कि वह लोग खूब हंसाए। हाल ही में रितिक ने कहा है कि वह कॉमेडी फिल्म करना चाहते हैं। 'बैंग बैंग' के अभिनेता ने आगामी कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 3' की सराहना की, और अपने प्रशंसकों को हंसाने की इच्छा जाहिर की।
इसे भी पढ़े:- अक्षय कुमार ने किया खुलासा, कैसे करते हैं साल में 3 से 4 फिल्में
रितिक में मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "फिल्म 'हाउसफुल 3' का ट्रेलर पागल कर देने वाला है। इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, नरगिस फाखरी, जैकलिन फर्नांडीस, अभिषेक बच्चन बेहतरीन हैं। कॉमेडी करने के लिए प्रेरित हूं।"

साजिद-फरहाद द्वारा निर्देशित 'हाउसफुल 3' में अभिनेता चंकी पांडे बोमन इरानी और जैकी श्रॉफ भी अह्म किरदारों में नजर आ रहे हैं। रितेश और अक्षय 'हाउसफुल' के पहले दो सीक्वल में भी काम कर चुके हैं। फिल्म 'हाउसफुल 3' तीन जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वहीं दूसरी तरफ रितिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मोहन जोदाड़ो में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है।
इस फिल्म में रितिक के साथ पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म से पूजा बॉलीवुड में अपनी शुरूआत कर रही हैं और जाने माने अभिनेता कबीर बेदी भी इसमें अभिनय करते हुए नजर आएंगे।