भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सबसे बड़े स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज, संजू सैमसन नंबर 5 पर
भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सबसे बड़े स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज, संजू सैमसन नंबर 5 पर
भारत और इंग्लैंड के बीच इस वक्त सीरीज खेली जा रही है। पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच हो गया है, जो बारिश के कारण् रद हो गया, अब दूसरे मैच की बारी है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत के किन बल्लेबाजों ने सबसे बड़े स्कोर बनाए हैं।
Published : Jul 02, 2026 05:43 pm IST, Updated : Jul 02, 2026 05:43 pm IST
1/6Image Source : pti
भारत और इंग्लैंड के बीच इस वक्त सीरीज खेली जा रही है। पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच हो गया है, जो बारिश के कारण् रद हो गया, अब दूसरे मैच की बारी है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत के किन बल्लेबाजों ने सबसे बड़े स्कोर बनाए हैं। खास बात ये है कि संजू सैमसन इस लिस्ट में नंबर 5 पर है।
2/6Image Source : getty
अभिषेक शर्मा ने पिछले ही साल यानी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में धमाकेदार शतक लगाया था। अभिषेक ने 135 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। इसमें 13 आसमानी छक्के और 7 चौके लगाए थे। ये रिकॉर्ड अभी तक टूटा नहीं है।
3/6Image Source : ap
सूर्यकुमार यादव अब भले ही भारतीय टीम से बाहर हो गए हों। वे इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उन्होंने साल 2022 में इंग्लैंड के ही खिलाफ उसके घर में टी20 इंटरनेशनल में 117 रनों की धाकड़ पारी खेली थी। जो कई साल कि एक रिकॉर्ड रही।
4/6Image Source : getty
केएल राहुल भी आज की तारीख में टीम इंडिया की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन उन्होंने एक शतक टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। ये शतक उनके बल्ले से साल 2018 में आया था। राहुल ने 101 रनों की नाबाद पारी खेलने में कामयाबी हासिल की थी। उन्होंने पांच छक्के और 10 चौके लगाए थे।
5/6Image Source : ap
रोहित शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से रिटायर होकर केवल वनडे खेल रहे हैं। उन्होंने भी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में शतक लगाया है। रोहित ने साल 2018 में 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए थे।
6/6Image Source : ap
संजू सैमसन की बात की जाए तो उन्होंने शतक तो नहीं लगाया है, लेकिन अभी कुछ ही दिन पहले कमाल की पारी खेली थी। संजू ने टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ 42 बॉल पर 89 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। ये उनकी एक ऐतिहासिक पारी है। जो अभी भी याद की जाती है।