1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने किया खुलासा, कैसे करते हैं साल में 3 से 4 फिल्में

अक्षय कुमार ने किया खुलासा, कैसे करते हैं साल में 3 से 4 फिल्में

 Published : Apr 25, 2016 07:59 pm IST,  Updated : Apr 25, 2016 07:59 pm IST

हाल ही में हाउसफुल 3 के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अक्षय ने काफी बातें की, इसी दौरान उन्होंने इस बात से भी राज खोल दिया कि वह कैसे साल में 3 से 4 फिल्में करते हैं।

akki- India TV Hindi
akki

मुंबई: अक्षय कुमार के अभिनय से सजी फिल्म 'हाउसफुल-3' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसके रिलीज के मौके पर अक्षय ने काफी बातें की, इसी दौरान उन्होंने बताया कि, उनका मानना है किसी भी फिल्म की शूटिंग को खत्म होने में सिर्फ 30 से 40 दिनों का ही वक्त लगना चाहिए। उन्होंने कहा इतना वक्त किसी भी फिल्म की शूटिंग के लिए काफी होता है। वह इस बात से हैरान हैं कि फिल्मकार इसके लिए 300 से 400 दिनों तक का वक्त कैसे लगा देते हैं।

इसे भी पढ़े:- इन बॉलीवुड सितारों को बेहद पसंद है फैंस के लिए डबस्मैश बनाना

अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल 3' के ट्रेलर लांच पर अक्षय से जब पूछा गया कि वह कैसे एक साल में 3-4 फिल्में कर लेते हैं? उन्होंने कहा, "इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है। काम करते रहने के दौरान यह काफी सरल हो जाता है। मुझे नहीं लगता कि एक फिल्म को पूरा करने में 60 दिन से अधिक का समय लगना चाहिए। मैंने हाउसफुल-3 की शूटिंग 38 दिन में पूरी कर ली थी।"

अभिनेता ने कहा, "हर कोई वक्त पर आता था। हमने कड़ी मेहनत की। मैंने आठ-आठ घंटे काम किया है और यह काफी तेजी से होता था। मैंने पढ़ा है कि हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल' की शूटिंग 52 दिनों में ही पूरी हो गई थी। मुझे नहीं पता कि हम कैसे 300 और 400 दिनों में शूटिंग पूरी होने की बात करते हैं।" अक्षय का मानना है कि फिल्म को 30 से 60 दिनों में पूरा कर लेना चाहिए, अधिक से अधिक 70 दिन लग सकते हैं।

अगली स्लाइड में देखें फिल्म का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन