1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इन बॉलीवुड सितारों को बेहद पसंद है फैंस के लिए डबस्मैश बनाना

इन बॉलीवुड सितारों को बेहद पसंद है फैंस के लिए डबस्मैश बनाना

 Published : Apr 23, 2016 05:55 pm IST,  Updated : Apr 23, 2016 05:57 pm IST

अब अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन भी इसमें पीछे नहीं रह हैं। हाल ही में इन तीनों ने अपना अजीबो गरीब सा डबस्मैश सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

akshay- India TV Hindi
akshay

नई दिल्ली: हमारे बॉलीवुड सितारे आए दिन अपने फैंस का मनोरंजन के लिए कुछ न कुछ नया करते ही रहते हैं। अपने फैंस के लिए नए-नए डबस्मैश बनाना और सेल्फी शेयर करना तो फिल्मी हस्तियों का सबसे पसंदीदा शौक है। हमने सोनाक्षी, रणवीर और आलिया को तो कई बार डबस्मैश बनाते और सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए देखा गया है। लेकिन अब अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन भी इसमें पीछे नहीं रह हैं। हाल ही में इन तीनों ने अपना अजीबो गरीब सा डबस्मैश सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इसे भी पढ़े:- 'रुस्तम' की शूटिंग हुई खत्म, एयरफोर्स अफसर के लुक में गजब ढा रहे हैं अक्षय

इस 24 सेकंड के वीडियो में तीनों अजीब से कारनामें करते हुए नजर आ रहे हैं जो आपको वाकई हंसने पर मजबूर कर देंगा।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार कुछ वक्त पहले ही फिल्म एयरलिफ्ट में आ चुके हैं। दूसरी तरफ इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म हाउसफुल-3 और रुस्तम की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में अक्षय ने हाउसफुल-3 का पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में अक्षय के साथ अभिषेक बच्चन, रितेश देखमुख, नरगिस फाखरी, लीसा हेडन और जैकलिन फर्नाडीस भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

रितेश और अक्षय 'हाउसफुल' श्रृंखला की पहली दो फिल्मों में भी साथ काम कर चुके है, जिसका निर्देशन साजिद खान ने किया था। खबरों की मानें तो फिल्म का ट्रेलर 24 अप्रैल को लांच होगा, जिसे एक ही समय में 100 से अधिक शहरों में बड़े स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। 'हाउसफुल 3' तीन जून को सिनेमाघरो में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन