1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. ससुर की संपत्ति में हिस्सा मांगा तो महिला को अर्धनग्न कर घुमाया, बाल काटे और जूतों की माला पहनाई

ससुर की संपत्ति में हिस्सा मांगा तो महिला को अर्धनग्न कर घुमाया, बाल काटे और जूतों की माला पहनाई

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 02, 2026 09:19 pm IST,  Updated : Jul 02, 2026 10:01 pm IST

पीड़ित महिला अपने पति के साथ ससुराल गई थी और पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांग रही थी। आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और बाल काट दिए। इसके बाद जूतों की माला पहनाकर घुमाया और पति के साथ भी मारपीट की।

Ujjain- India TV Hindi
उज्जैन में महिला के साथ ज्यादती Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के उज्जैन में संपत्ति विवाद के चलते एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक महिला को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने अर्धनग्न कर पीटा, उसके बाल काटे, गले में जूते की माला पहनाई और गांव में घुमाया। महिला के साथ उसके पति को भी प्रताड़ित किया गया। महिला ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसके पति का रेस्क्यू कर सुरक्षा दी। वहीं 11 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना उज्जैन जिले की झारड़ा तहसील के गांव अरनिया वैणा की। 30 वर्षीय महिला ने दो दिन पहले दिनांक 30 जून को अपने पति के साथ थाने पहुंचकर पूरी घटना बताई। 

पीड़िता ने थाने में सुनाई आपबीती

महिला को प्रताड़ित करने का मामला 30 जून को सुबह करीब 9:00 बजे का है। महिला ने वर्ष 2023 में दूसरी शादी प्रेम विवाह के रूप में की और अपने पति के साथ इंदौर में रहने लगी। महिला अपने पति के साथ ससुराल की संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए गांव आई थी। महिला के ससुराल के लोग योजना बनाकर कमरे में घुसे और महिला के बाल, पैर व हाथ पड़कर घसीटते हुए उसे बाहर ले आए। ससुराल के रिश्तेदारों के अलावा गांव का पूर्व कोटवार व अन्य लोग भी इस कृत्य में शामिल थे।

महिला को पूरे गांव में घुमाया

महिला को लात घूसों से पीटा गया, जमीन पर घसीटा गया, लोहे के दरातें से सर के बाल काटे गए, बदन से कपड़े फाड़कर अर्धनग्न किया गया। सभी ने मिलकर गले मे जूतों की माला पहनाई। पति ने बीच बचाव किया तो उसे भी पीटा गया। महिला को गांव में घुमाया गया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 74,76,79,351(3),115(2),329(2), 61(2) में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कुल 11 आरोपी बनाए हैं। 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की धरपकड़ जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में गांव का पूर्व कोटवार, वीडियो बनाने वाला ग्रामीण और महिला के ससुराल पक्ष के लोग शामिल है।

महिला के साथ ज्यादती करने वाले आरोपी

1. सुमेर सिंह पिता कालू सिंह निवासी अरनिया वैणा 

2.दशरथ सिंह पिता चैन सिंह राजपूत निवासी अरनिया वैणा 
3.पप्पूसिंह पिता बाबू सिंह राजपूत निवासी अरनिया वैणा
4.वीरेन्द्र सिंह पिता बाबू सिंह राजपूत निवासी अरनिया वैणा
5.लखन सिंह पिता भोमसिंह जाति राजपूत निवासी कंथारिया 
6.कचरु सिंह पिता धूल सिंह सोंधिया निवासी अरनिया वैणा
7.कृपाल सिंह पिता पर्वत सिंह सोंधिया निवासी अरनिया वैना
8. शम्भु सिंह की पत्नी नि. अरनिया वैणा
9.मोड सिंह की पत्नी नि. अरनिया वैणा
10.विक्रम सिंह की पत्नी नि. अरनिया वैणा
11. बद्रीलाल मालवीय निवासी अरनिया वैणा 

(उज्जैन से प्रेम डोडिया की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

ग्वालियर पुलिस की अनोखी मुहिम, अब 5 महीने से लापता लड्डू गोपाल को खोजेगी 3 थानों की स्पेशल SIT

टावर के विरोध में पाइप उखाड़ना पड़ा भारी, हवा में उछलकर शख्स की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।