1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. थाईलैंड में 11 साल के बच्चे ने बौद्ध भिक्षुओं पर चढ़ाया पिकअप ट्रक, 9 की मौत, 13 घायल

थाईलैंड में 11 साल के बच्चे ने बौद्ध भिक्षुओं पर चढ़ाया पिकअप ट्रक, 9 की मौत, 13 घायल

 Published : Jul 02, 2026 09:22 pm IST,  Updated : Jul 02, 2026 09:22 pm IST

मुकदाहान प्रांत के 35 बौद्ध भिक्षु इस तीर्थयात्रा पर निकले हुए थे, जब यह दर्दनाक घटना घटी। यह समूह दुर्घटना से लगभग 30 मिनट पहले उबोन रत्चाथानी प्रांत तक की 260 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर निकला था।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FREEPIK

बैंकॉक: थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में गुरुवार को एक पिकअप ट्रक चला रहे 11 साल के लड़के ने तीर्थयात्रा पर जा रहे भिक्षुओं के समूह को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 9 भिक्षुओं की मौत हो गई। मुकदहन प्रांत के कुल 35 भिक्षु तीर्थयात्रा पर निकले थे। मुकदहन के गवर्नर वोरयान बूननारत ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि 5 भिक्षुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि 13 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से तीन भिक्षुओं की हालत गंभीर है।

हादसे से 30 मिनट पहले ही पदयात्रा पर निकले थे भिक्षु

यह समूह दुर्घटना से लगभग 30 मिनट पहले उबोन रत्चाथानी प्रांत तक की 260 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर निकला था। स्थानीय बचाव समूह 'रुआम जाई मुकदहन रेस्क्यू एसोसिएशन' द्वारा शेयर किए गए फुटेज में भिक्षु सड़क के किनारे एक कतार में चलते दिखाई दे रहे हैं, तभी पिकअप ट्रक उन्हें कुचल देता है। हादसे में सुरक्षित बचे भिक्षुओं ने पुलिस को बताया कि उन्होंने देखा था कि वाहन ने अपना संतुलन खो दिया था, जिसके बाद वह सड़क से फिसलकर सीधे उनके समूह से आ टकराया। 

पुलिस हिरासत में आरोपी लड़का

स्थानीय पुलिस ने बताया कि लड़का फिलहाल हिरासत में है। चूंकि आरोपी एक बच्चा है, इसलिए बाल सुरक्षा अधिकारियों (चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर्स) के आने के बाद ही उससे कानून के मुताबिक पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस हादसे के असली वजह का पता लगाने की मामले की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस के अनुसार, भिक्षुओं ने बताया कि उन्होंने वाहन को सड़क पर अनियंत्रित होकर लहराते हुए देखा था, जिसके बाद वह सड़क से नीचे उतर गया और समूह से जा टकराया।

यह भी पढ़ें-

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के एंटेना पर बैनर लेकर चढ़ा कपल, पुलिस ने किया गिरफ्तार; जानें क्या लिखा था

जंगल की आग ने ली बाप-बेटे की जान, बचाव अभियान में जुटे 6 हेलीकॉप्टर और 19 हवाई जहाज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश