1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सऊदी और हूती में फिर बढ़ा तनाव! विद्रोहियों ने दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल कंपनी पर मिसाइल से किया हमला

सऊदी और हूती में फिर बढ़ा तनाव! विद्रोहियों ने दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल कंपनी पर मिसाइल से किया हमला

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Oct 14, 2026 10:24 pm IST,  Updated : Oct 14, 2026 10:24 pm IST

सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के विवाद की वजह से पश्चिम एशिया में एक बार फिर से टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, हूती विद्रोहियों ने दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल कंपनी पर मिसाइल से हमला किया है।

Saudi Arabia Houthi tensions- India TV Hindi
पश्चिम एशिया में सऊदी और हूती के बीच टेंशन बढ़ गई है। Image Source : AP (फाइल फोटो)

सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच तनाव और बढ़ गया है। हूती विद्रोही लगातार सऊदी अरब पर हमले कर रहे हैं। पहले एयरपोर्ट को निशाना बनाया और अब ऑयल डिपो को टारगेट कर रहे हैं। हूती विद्रोहियों ने दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। इस हमले में अरामको के हेडक्वार्टर को बड़ा नुकसान हुआ है। बिल्डिंग के टॉप के तीन फ्लोर पर आग लग गई।

अरामको ने बंद कर दिया ऑयल प्रोडेक्शन

राहत की बात ये है कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सऊदी अरब ने इस हमले के बाद अरामको में ऑयल प्रोडेक्शन बंद कर दिया। नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। माना जा रहा है ऑयल डिपो के दोबारा फंक्शनिंग होने में कई दिनों का वक्त लगेगा। असल में अरामको दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादकों में एक है। अगर हूती विद्रोहियों पर सऊदी अरब पर हमला नहीं रुका तो दुनिया को फिर से तेल संकट का सामना कर पड़ेगा और हूती विद्रोही ऐसा ही चाहते हैं ताकि पूरी दुनिया में तेल का संकट खड़ा जाए और अमेरिका समेत पूरे मिडिल ईस्ट में प्रेशर क्रिएट किया जा सके।

सना के पश्चिम में भी ऑयल फैसिलिटी पर हमला

गौरतलब है कि सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन में सना के पश्चिम में ऑयल फैसिलिटी पर भी एयरस्ट्राइक्स की हैं। इन अटैक्स से वेस्ट एशिया में बढ़ता संकट और तेज हो गया है। यमन में ये अटैक्स गठबंधन के एक प्रवक्ता की तरफ से लोगों से अपनी सुरक्षा के लिए पूरा क्षेत्र खाली करने की अपील करने के कुछ ही वक्त बाद हुए। सना में मौजूद लोगों ने ब्लास्ट की आवाज सुनी।

यमन की तेल कंपनी ने बताया खाली थी स्टोरेज फैसिलिटी

एक बयान में सऊदी गठबंधन ने हूती के कंट्रोल वाली राजधानी में आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे संभावित हमले से पहले यमनी ऑयल कंपनी की साइट और आस-पास के भंडारण क्षेत्रों को छोड़ दें। ऐसा लग रहा था कि हूती अफसरों को उस जगह पर हमले की आशंका थी। तेल कंपनी ने कहा कि उसकी स्टोरेज फैसिलिटी खाली थीं और सऊदी हमले से तेल के भंडार या लोगों के लिए सप्लाई पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

हूती विद्रोहियों ने रियाद को दी कड़ी चेतावनी

वॉर्निंग के कुछ ही वक्त बाद, हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने कहा कि सना पर सऊदी अरब के किसी भी अटैक का जवाब रियाद में और कड़े तरीके से दिया जाएगा। एक-दूसरे को दी जा रही चेतावनियों के बीच, सऊदी अरब यह मालूम करने का प्रयास कर रहा है कि उसका एयर डिफेंस सिस्टम हूती विद्रोहियों की तरफ से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन की बौछार को रोकने में क्यों नाकामयाब रहे।

ये भी पढ़ें- यमन की राजधानी पर हवाई हमला, हूतियों ने सऊदी पर लगाए आरोप; टैंकर पर हमले में दो भारतीय नाविक लापता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।