1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉक्स ऑफिस पर 'अल्फा' के आगे नहीं चला 'बेबी डू डाई डू' का जादू, हुमा कुरैशी की फिल्म ने किया निराश, आलिया भट्ट ने मारी बाजी

बॉक्स ऑफिस पर 'अल्फा' के आगे नहीं चला 'बेबी डू डाई डू' का जादू, हुमा कुरैशी की फिल्म ने किया निराश, आलिया भट्ट ने मारी बाजी

 Published : Jul 04, 2026 08:01 am IST,  Updated : Jul 04, 2026 08:01 am IST

YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान फिल्म 'अल्फा' ने पहले दिन बॉक्श ऑफिस पर 'बेबी डू डाई डू' से ज्यादा अच्छी कमाई की है। हालांकि, बड़े पैमाने पर रिलीज होने के बावजूद, आलिया भट्ट की फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन फ्रैंचाइजी के इतिहास में सबसे कम रहा है।

Alia Bhatt, Sharvari, Huma Qureshi- India TV Hindi
अल्फा और बेबी डू डाई डू पोस्टर Image Source : INSTAGRAM/@ALIAABHATT,IAMHUMAQ

YRF स्पाई यूनिवर्स की 'वॉर 2' और 'पठान' जैसी पिछली ब्लॉकबस्टर के बाद अब इसकी पहली महिला-प्रधान फिल्म 'अल्फा' 03 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी दिन हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' ने भी दस्तक दी, लेकिन इसका ओपनिंग डे कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा। 2024 में जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है तब से ही फैंस के बीच आलिया भट्ट की एक्शन-थ्रिलर को लेकर काफी उत्साह था। हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले है और इसका असर फिल्म की ओपनिंग डे की परफॉर्मेंस पर भी दिखा रहा है। वहीं 'बेबी डू डाई डू' ने तो उम्मीद से भी कम कमाई की।

'अल्फा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार 'अल्फा' ने भारत में अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 9 करोड़ की कमाई की। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन लगभग 10.80 करोड़ रहा, जबकि विदेशी बाजारों से इसने लगभग 5 करोड़ कमाए। इस तरह पहले दिन इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन लगभग 15.80 करोड़ रहा। देश भर में 7,534 शो के साथ रिलीज हुई 'अल्फा' को सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया। ज्यादा स्क्रीन और रिलीज से पहले फिल्म को लेकर बनी चर्चा के बावजूद, इसकी ओपनिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पहले दिन के कलेक्शन के आधार पर यह YRF स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।

बॉक्स ऑफिस पर 'बेबी डू डाई डू' का निकला दम

पहले दिन हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' ने 778 शो में 0.40 करोड़ की नेट कमाई की। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 0.48 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 0.40 करोड़ हो गया है।

'अल्फा' के आगे फेल हुई 'बेबी डू डाई डू'

मामूली शुरुआत के बावजूद, 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 'बेबी डू डाई डू' से बेहतर कमाई की। हुमा कुरेशी और रचित सिंह स्टारर क्राइम थ्रिलर आलिया भट्ट और शारवरी की एक्शन फिल्म के शुरुआती दिन के कलेक्शन की बराबरी करने में असफल रही। अब देखना यह है कि क्या ये फिल्म आने वाले दिनों में अच्छी कमाई कर पाएगी।

ये भी पढे़ं- क्या आलिया-शरवरी की 'अल्फा' पहले दिन करेगी दमदार शुरुआत? ओपनिंग डे कलेक्शन पर सबकी नजर

आलिया भट्ट और शरवरी ने लगा दी पूरी जान, लेकिन 'अल्फा' की कहानी पड़ गई कमजोर, उम्मीदों पर नहीं उतरी खरी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन