1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रितिक की 'मोहन जोदड़ो' की रिलीज डेट में बदलाव को लेकर हुआ खुलासा

रितिक की 'मोहन जोदड़ो' की रिलीज डेट में बदलाव को लेकर हुआ खुलासा

 Published : May 18, 2016 02:03 pm IST,  Updated : May 18, 2016 02:03 pm IST

रितिक रोशन की आगामी फिल्म 'मोहन जोदाड़ों' की रिलीज डेट को लेकर काफी वक्त से कहा जा रहा था कि इसे बदला जा सकता है।

hrithik- India TV Hindi
hrithik

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन की आगामी फिल्म 'मोहन जोदाड़ों' की रिलीज डेट को लेकर काफी वक्त से कहा जा रहा था कि इसे बदला जा सकता है। फिल्म 12 अगस्त को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने की बात की गई थी। लेकिन इसके बाद से इसकी तारीफ में बदलाव की खबरें आने लगी। लेकिन अब खबर आई है कि फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और यह 12 अगस्त को ही प्रदर्शित की जाएगी। फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर के प्रोडक्शन हाउस द्वारा जारी आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्ठि की गई।

इसे भी पढ़े:- यामी ने रितिक रोशन के बारे मे कही ये खास बात

बयान में कहा गया, "हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि उन्होंने (आशुतोष गोवारिकर) इस पर बात नहीं की है और 'मोहन जोदड़ो' की रिलीज तारीख में कोई बदलाव नहीं है। 15 जनवरी, 2015 को अधिकारिक तौर पर घोषणा की गई थी कि फिल्म 12 अगस्त, 2016 को रिलीज होगी।" इसके साथ कहा गया, "हमारी फिल्म के विशेष प्रचार की योजना है और हमारा अभियान टीम के शेड्यूल के मुताबिक शुरू होगा।"

आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित 'मोहन जोदड़ो' टीवी मोशन पिक्चर्स और आशुतोष गोवारीकर प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत है। फिल्म सिद्धार्थ रॉय कपूर और सुनीता गोवारीकर द्वारा निर्मित है।

यह फिल्म पाकिस्तान के सिंध में 2600 ईस्वी पूर्व मौजूद सिंधु घाटी सभ्यता के युग में प्राचीन शहर मोहन-जोदड़ो की पृष्ठभूमि पर आधारित साहस और प्रेम की एक महागाथा है। रितिक इस फिल्म में दूसरी बार आशुतोष गोवारिकर के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले ये दोनों वर्ष 2008 में आई फिल्म ‘जोधा अकबर’ में भी साथ काम कर चुके हैं। इसमें पूजा हेगड़े, कबीर बेदी और अरुणोदय सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन