1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अक्षर पटेल के पास नया कीर्तिमान बनाने का मौका, एक विकेट लेते ही इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा नाम

अक्षर पटेल के पास नया कीर्तिमान बनाने का मौका, एक विकेट लेते ही इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा नाम

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 03, 2026 10:49 pm IST,  Updated : Jul 03, 2026 10:50 pm IST

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल के टी20 इंटरनेशनल में एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वह भारत के लिए T20I में 100 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन सकते हैं।

Axar Patel- India TV Hindi
अक्षर पटेल Image Source : PTI

टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से 100 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन सकते हैं। अभी तक भारत का कोई भी स्पिनर इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है। इस खास रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए अक्षर पटेल को अब सिर्फ 1 विकेट और चाहिए। 4 जुलाई को मैनचेस्टर में होने वाले इस मैच में जैसे ही वह 1 विकेट लेंगे, उनका नाम इतिहास में दर्ज हो जाएगा।

अब तक 99 विकेट ले चुके हैं अक्षर पटेल

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर्स की बात करें तो वहां टॉप पर अक्षर पटेल का नाम है। वह 97 मैचों में अब तक 99 विकेट ले चुके हैं। दूसरे नंबर पर युजवेंद्र चहल का नाम है, वह 80 मैचों में 96 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे थे। कुलदीप यादव इस लिस्ट में 54 मैचों में 95 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वरुण चक्रवर्ती ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 46 मुकाबलों में 73 विकेट हासिल किए हैं और उनका नाम चौथे नंबर पर है। 65 मैचों में 72 विकेट लेकर रवि अश्विन इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर

  • अक्षर पटेल: 99 विकेट
  • युजवेंद्र चहल: 96 विकेट
  • कुलदीप यादव: 95 विकेट
  • वरुण चक्रवर्ती: 73 विकेट
  • रवि अश्विन: 72 विकेट

100 T20I विकेट लेने वाले चौथे भारतीय होंगे अक्षर पटेल

ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अब तक खेले 97 टी-20 इंटरनेशनल मैचों की 90 पारियों में 99 विकेट लिए हैं। अब उन्हें 100 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है। जैसे ही वह एक विकेट लेंगे, वह भारत की तरफ से टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बन जाएंगे। उनसे पहले भारत के लिए केवल तीन गेंदबाजों ने यह मुकाम हासिल किया है। अब तक अर्शदीप सिंह (131 विकेट), जसप्रीत बुमराह (121 विकेट) और हार्दिक पांड्या (114 विकेट) ही टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 100 या उससे अधिक विकेट लेने में कामयाब हुए हैं। इस तरह अक्षर यह रिकॉर्ड बनाने वाले कुल चौथे भारतीय गेंदबाज होंगे।

इस खास लिस्ट में शामिल हो सकता है अक्षर का नाम

एक विकेट लेते ही अक्षर पटेल भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 500 से ज्यादा रन भी बनाए हैं और 100 या उससे ज्यादा विकेट भी लिए हैं। अक्षर अब तक 60 पारियों में 734 रन बना चुके हैं। भारत के लिए यह खास मुकाम अब तक केवल हार्दिक पांड्या ने हासिल किया है, जिन्होंने इस फॉर्मेट की 109 पारियों में 2288 रन बनाए हैं। इसके साथ ही गेंदबाजी में 114 विकेट निकाले हैं। अब इस लिस्ट में अक्षर का नाम भी शामिल हो सकता है।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन इंग्लैंड में अब तक कैसा रहा है? यूथ वनडे में मचा चुके हैं तबाही

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरे टी20 मैच पर भी बारिश का साया, कहीं रद्द तो नहीं हो जाएगा मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल