नई दिल्ली: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की बिजनेसमैन आनंद पीरामल से इटली में सगाई हो रही है। 21 सितंबर से शुरू हुआ प्रोग्राम 23 सितंबर तक इटली के लेक कोमो में चलेगा। सगाई का हिस्सा बनने के लिए की बॉलीवुड सिलेब्रिटीज वहां पहुंचे हैं।
प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनस संग वहां गई हैं। प्रियंका और निक दोनों मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कपड़ों में नजर आए। प्रियंका ने पेस्टल साड़ी पहनी थी, वहीं निक ब्लैक बंदगला कोट में नजर आए।
जाह्नवी कपूर भी लेक कोमो पहुंची हैं। उन्होंने फंक्शन के लिए फैशन डिजाइनर तान्या घावरी का ब्लैक गाउन पहना था, जिसमें वह स्टाइलिख नजर आ रही हैं।
Image Source : instagramJanhvi Kapoor
अनिल कपूर भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं।
जूही चावला ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने तरुण तहलानी का अनारकली पहना हुआ है।
सचिन तेंदुलकर भी अपने परिवार के साथ लेक कोमो पहुंचे हैं। उनकी बेटी सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वहां की तस्वीरें शेयर की हैं।
Sara Tendulkar Instagram Story
Sara Tendulkar Instagram Story आपको बता दें कि आनंद ने इस साल की शुरुआत में महाबलेश्वर के मंदिर में ईशा को प्रपोज किया था। इस साल के अंत तक उनकी शादी हो सकती है। साथ ही उनके भाई आकाश अंबानी और श्लोका मेहता भी इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
सगाई में शाहरुख खान, गौरी खान, आमिर खान, किरम राव, करण जौहर, आलिया भट्ट के शामिल होने की भी संभावना है।