1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Oscar 2019: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित आसामी फिल्म 'विलेज रॉकस्टार' को मिली ऑस्कर में एंट्री

Oscar 2019: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित आसामी फिल्म 'विलेज रॉकस्टार' को मिली ऑस्कर में एंट्री

 Published : Sep 22, 2018 11:55 am IST,  Updated : Sep 22, 2018 12:07 pm IST

साल 2019 के ऑस्कर के लिए इस साल आसामी फिल्म विलेज रॉकस्टार को आधिकारिक एंट्री मिल गई है।

 फिल्म 'विलेज रॉकस्टार'- India TV Hindi
 फिल्म 'विलेज रॉकस्टार'

नई दिल्ली: साल 2019 के ऑस्कर के लिए इस साल आसामी फिल्म विलेज रॉकस्टार को आधिकारिक एंट्री मिल गई है। बता दें किये फिल्म साल 2017 में आई थी जिसे रिमा दास ने निर्देशित किया है। इस फिल्म का प्रीमियर 2017 के टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। 

12 लोगों की कमिटी ने इस फिल्म पर अपनी सहमति जताई। इस कमिटी के अध्यक्ष एस. वी राजेंद्र सिंह बाबू, सिप्रोप्रसाद मुखर्जी, मिर्नाल कुलकर्नी, विनोद गनातरा के साथ 8 सदस्य इस कमिटी में शामिल थे।

इस कमिटी के मेंबर अनंत महादेवन ने कहा कि हमें बहुत ही गर्व महसूस हो रही है इस फिल्म को ऑस्कर में भेजने के लिए। बता दें कि आसामी फिल्म विलेज रॉकस्टार को ऑस्कर 2019 में आधिकारिक एंट्री मिल गई है। इस फिल्म ने 65 वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म 'स्वर्ण कमल' पुरस्कार जीता था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन