आनंद अपनी होने वाली वाइफ को किस करते भी नजर आ रहे हैं।
ईशा अंबानी-आनंद पीरामल
Isha Ambani Sangeet: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी आज आनंद पीरामल संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शादी से पहले उदयपुर में ईशा और आनंद की संगीत सेरेमनी हुई। इस संगीत के कार्यक्रम में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक तमाम हस्तियों ने शिरकत की। सलमान, शाहरुख और आमिर तीनों खान भी यहां पहुंचे थे। इनके अलावा रणवीर-दीपिका, प्रियंका-निक, ऐश्वर्या-अभिषेक, शाहरुख-गौरी समेत तमाम कपल ने डांस किया।
अपने संगीत पर ईशा अंबानी ने भी खूब डांस किया। होने वाले पति आनंद पीरामल के साथ ईशा का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 8 दिसंबर को ईशा और आनंद की संगीत सेरेमनी हुई। इस सेरेमनी को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल रोमांटिक डांस कर रहे थे, डांस के दौरान आनंद ने अपनी होने वाली वाइफ ईशा को गोद में उठा लिया। वहां मौजूद मेहमान तालियां बजाने लगे। इसके बाद आनंद ने ईशा को किस भी कर लिया। ईशा शर्मा गईं। देखिए ईशा और आनंद का रोमांटिक डांस वीडियो-
करण जौहर के साथ भी ईशा अंबानी ने डांस किया। दोनों ने 'कभी खुशी, कभी गम' के गाने 'बोले चूड़ियां, बोले कंगना' पर डांस किया।
ईशा अंबानी ने ‘मैं तैनूं समझावां’ गाने पर सोलो डांस भी किया था...
ईशा अंबानी के संगीत समारोह की शान रहीं पॉप सिंगर बेयॉन्स