नई दिल्ली: सलमान खान और अनुष्का शर्मा के शानदार अभिनय से सजी फिल्म सुल्तान ईद को खास मौके पर 6 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। फिल्म की कहानी और इसके कलाकारों से लेकर इसके गानों को दर्शकों में काफी पसंद भी किया जा रहा है। लेकिन कुछ वक्त सलमान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वेंतूर उनकी इस फिल्म के गानों का प्रमोशन करती हुई नजर आईं। उन्होंने कुछ वक्त पहले ही सलमान की फिल्म के एक गाने से संबंधित एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर किया। उन्होंने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी जिसमें एक लड़की पिज्जा हाथ में लिए खड़ी हुई नजर आ रही है। इसके साथ इस पर लिखा है "वो बिना टॉपिंग के ही पिज्जा खा गई, क्योंकि बेबी को बेस पसंद है।"
इसे भी पढ़े:-
सलमान की यह फिल्म 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर काफी अच्छी शुरुआत की है। इसने केवल 3 तीन दिनों के अंदर ही 105 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
यह फिल्म हरियाणा के पहलवान सुल्तान अली खान के जीवन पर आधारित है। फिल्म में वह एक पहलवान के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है। फिल्म में उनके साथ मुख्य किरदार में नजर आ रहीं अनुष्का शर्मा भी पहलवान की भूमिका में दिख रही हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा रणदीप हुड्डा भी मुख्य किरदार में हैं।
सलमान खान और यूलिया वेंतूर के लव अफेयर्स की खबरें पिछले काफी वक्त से मीडिया में छाई हुई हैं। इन दोनों को कई बार साथ में वक्त बिताते हुए देखा जा चुका है। यूलिया, सलमान के परिवार साथ भी कई बार देखी जा चुकी हैं।
Latest Bollywood News