1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सुल्तान' के इन डायलॉग्स पर दर्शकों ने जमकर बजाई सीटीयां

'सुल्तान' के इन डायलॉग्स पर दर्शकों ने जमकर बजाई सीटीयां

 Published : Jul 09, 2016 08:20 pm IST,  Updated : Jul 09, 2016 08:31 pm IST

सलमान की फिल्मों में उनके डायलॉग्स खास मानें जाते हैं। उनकी हर फिल्म में एक खास डायलॉग ऐसा होता है जो काफी लोकप्रिय रहता है। इस फिल्म में भी सलमान ने अपने प्रशंसकों को नाराज नहीं किया है।

Salman- India TV Hindi
Salman

नई दिल्ली: सलमान खान के अभिनय से सजी फिल्म 'सुल्तान' बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। सलमान के फैंस को लंबे वक्त से उनकी इस फिल्म का इंतजार था। फिल्म ईद के खास मौके पर प्रदर्शित की गई है। फिल्म भी दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरती हुई नजर आ रही है। यह फिल्म हरियाणा के एक पहलवान सुल्तान अली खान के जीवन पर आधारित है। फिल्म में सलमान पहलवान की ही भूमिका निभाते हुए दिखे हैं। उन्होंने अपने किरदार को बखूबी पर्दे पर निभाने के लिए कड़ी मेहनत की है। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का भी फिल्म में एक पहलवान की भूमिका में नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़े:-

सलमान की फिल्मों में कई ऐसी चीजें होती हैं जिनके कारण दर्शकों में लोकप्रिय हो जाती हैं। बात चाहे उनके स्टाइल की हो या उनकी फिल्मों के गानों की दर्शकों में चर्चा का विषय बन जाती हैं। इसके अलावा सलमान की फिल्मों में उनके डायलॉग्स खास मानें जाते हैं। उनकी हर फिल्म में एक खास डायलॉग ऐसा होता है जो काफी लोकप्रिय रहता है। इस फिल्म में भी सलमान ने अपने प्रशंसकों को नाराज नहीं किया है। फिल्म में कई ऐसे बेहतरीन डायलॉग्स है जिन पर सिनेमाघरों में खूब तालियां और सीटियां बजी हैं।

आज हम आपके सामने उनकी इस फिल्म के ऐसे ही कुछ डायलॉग्स की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने दर्शकों को कायल बना दिया है।

अगली स्लाइड में देखिए फिल्म के शानदार डालॉग्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन