jabariya jodi first day box office collection sidharth malhotra and parineeti chopra: 'जबरिया जोड़ी' फिल्म बिहार के पकड़वा विवाह पर आधारित है।
Jabariya Jodi First Day Box Office Collection
Jabariya Jodi First Day Box Office Collection:सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' 9 अगस्त को रिलीज हो गई। बिहार के पकड़वा विवाह पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का रिस्पॉन्स कम मिल रहा है। यही वजह है कि मूवी ने रिलीज के पहले दिन औसत कमाई की है।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म ने पहले दिन महज 3.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। दूसरे और तीसरे दिन वीकेंड होने के कारण इसकी कमाई में इजाफा हो सकता है।
मूवी रिव्यू की बात करें तो क्रिटिक्स ने भी फिल्म की आलोचना की है। दर्शकों का कहना है कि सिद्धार्थ और परिणीति अपने कैरेक्टर को ठीक से निभा नहीं पाएं।
इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत सिंह ने किया है, जबकि एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। देशभर में इसे 8 से 10 फीसदी ऑक्यूपेसी मिली थी।
'जबरिया जोड़ी' में सिद्धार्थ और परिणीति के अलावा संजय मिश्रा, जावेद जाफरी और अपारशक्ति खुराना ने भी अहम भूमिका निभाई है। सिद्धार्थ और परिणीति इससे पहले 'हंसी तो फंसी' में साथ नज़र आ चुके हैं। यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।