Jalebi trailer: महेश भट्ट की इमोशनल लव-स्टोरी, 'बिग बॉस 9' की कंटेस्टेंट दिगांगना सूर्यवंशी का डेब्यू
Jalebi trailer: महेश भट्ट की इमोशनल लव-स्टोरी, 'बिग बॉस 9' की कंटेस्टेंट दिगांगना सूर्यवंशी का डेब्यू
Swati Pandey
Published : Sep 10, 2018 03:34 pm IST, Updated : Sep 10, 2018 03:34 pm IST
महेश भट्ट की फिल्म 'जलेबी- द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया। फिल्म में वरुण मित्रा और रिया चक्रवर्ती लीड रोल में हैं।
Image Source : YOUTUBEJalebi Trailer
नई दिल्ली:महेश भट्ट की फिल्म 'जलेबी- द एवरलास्टिंग टेस्ट ऑफ लव' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया। फिल्म में वरुण मित्रा और रिया चक्रवर्ती लीड रोल में हैं। फिल्म से बिग बॉस 9 की कंटेस्टेंट दिगांगना सूर्यवंशी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वह 'कुबूल है', 'वीरा' में काम कर चुकी हैं।
145 सेकंड का ट्रेलर एक इमोशनल लव-स्टोरी दिखाता है। फिल्म में रिया, आयशा के रोल में और वरुण, देव के रोल में हैं। टूरिस्ट गाइड देव और कॉपी राइटर आयशा को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। दोनों शादी भी कर लेते हैं, लेकिन फिर आयशा के करियर को लेकर दोनों में बहस होती है। दोनों एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं। ट्रेलर के लास्ट सीन में दिगांगना सूर्यवंशी नजर आती हैं।
देखें ट्रेलर:
फिल्म को पुष्पदीप भारद्वाज ने डायरेक्ट और महेश भट्ट की विशेष फिल्मस ने प्रोड्यूस किया है। महेश भट्ट ने ट्रेलर के लिंक को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया।
इसके पहले महेश भट्ट ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया था, जिसमें रिया ट्रेन की खिड़की से लटक कर वरुण को किस करते हुए नजर आ रही थीं।
महेश भट्ट इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा था कि इसकी कहानी समस्याओं और कशमकश के बीच जिंदगी जीने पर आधारित है। महेश भट्ट ने कहा था, 'जलेबी' आपको बताती है कि जब पुरानी चीजें खत्म हो जाए और कुछ नया नहीं हो रहा हो तो कैसे जीएं।