1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. B'dy Special: 24 साल की लड़की को डेट कर रहे हैं 46 के अनुराग कश्यप! टूट चुकी है दो शादी

B'dy Special: 24 साल की लड़की को डेट कर रहे हैं 46 के अनुराग कश्यप! टूट चुकी है दो शादी

 Published : Sep 10, 2018 11:25 am IST,  Updated : Sep 10, 2018 11:25 am IST

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का जन्म 10 सितंबर, 1972 को हुआ था। वह 46 साल के हो गए हैं। जानते हैं अनुराग की जिंदगी के कुछ दिलचस्प फैक्ट्स...

Anurag Kashyap, Shubhra Shetty- India TV Hindi
Anurag Kashyap, Shubhra Shetty Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का जन्म 10 सितंबर, 1972 को हुआ था। वह 46 साल के हो गए हैं। वह अपनी फिल्में 'देव डी' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्म 'मनमर्जियां' 14 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल और तापसी पन्नू हैं। जानते हैं अनुराग की जिंदगी के कुछ दिलचस्प फैक्ट्स...

1. अनुराग की पहली पत्नी का नाम आरती बजाज है। आरती फिल्म एडिटर हैं। उन्होंने अनुराग की की फिल्मों को भी एडिट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। 2001 में उनकी बेटी आलिया का जन्म हुआ। उन्होंने 2003 में शादी की। हालांकि सितंबर 2007 में उन्होंने तलाक ले लिया था।

2. साल 2008 में अनुराग अपनी फिल्म 'देव डी' में काम कर रहे थे। फिल्म में कल्कि कोचलीन थीं। फिल्म के दौरान ही अनुराग को कल्कि से प्यार हो गया था। एक इंटरव्यू में कल्कि ने कहा था- ''मैंने कभी नोटिस नहीं किया था कि अनुराग मुझे पसंद करने लगे हैं। जब अनुराग मेरे कई नाटकों में ऑडियंस बनकर आने लगे, तब मुझे उनके प्यार के बारे में पता चला।''

3. कल्कि ने कहा था- ''फिल्म की शूटिंग के 6 महीने बीतने के बाद अनुराग ने कल्कि से अपने प्यार का इजहार किया।'' इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे थे। उन्होंने 2011 में शादी की थी, लेकिन 2015 में उनका तलाक हो गया।

4. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब अनुराग और कल्कि अलग हो रहे थे, तब अनुराग और असिस्टेंट डायरेक्टर सबरीना खान एक-दूसरे के करीब आने लगे। उनकी उम्र में 20 साल का अंतर होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। हालांकि दोनों अलग हो गए।

5. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग अब 24 साल की शुभरा शेट्टी को डेट कर रहे हैं। 2017 में अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शुभरा संग अपनी तस्वीरें भी शेयर की थीं। शुभरा, अनुराग की फैंटम फिल्मस में काम करती हैं।

6. अनुराग बचपन में वैज्ञानिक बनना चाहते थे। उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।

7. अनुराग के भाई का नाम अभिनव कश्यप है, जिन्होंने 'दबंग' और 'बेशर्म' फिल्मों को डायरेक्ट किया है।

8. कहा जाता है कि अनुराग जब अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई आए थे, तब उनकी पॉकेट में सिर्फ 5 हजार रुपए थे। पैसे खत्म हो जाने के बाद उन्होंने कई महीने बेंच पर और बीच पर गुजारे थे।

Also Read:

मिस यूनिवर्स 1995 चेल्सी स्मिथ का 45 साल की उम्र में निधन, सुष्मिता सेन ने जताया शोक

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन