1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'केदारनाथ' और 'सिम्बा' के बाद सारा अली खान को मिली तीसरी फिल्म, वरुण धवन के साथ आएंगी नजर!

'केदारनाथ' और 'सिम्बा' के बाद सारा अली खान को मिली तीसरी फिल्म, वरुण धवन के साथ आएंगी नजर!

 Published : Sep 10, 2018 12:03 pm IST,  Updated : Sep 10, 2018 12:05 pm IST

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जल्द बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली हैं। उनके पास अभी दो फिल्में 'केदारनाथ' और 'सिम्बा' है, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें तीसरी फिल्म भी मिल गई है।

Sara Ali Khan, Varun Dhawan- India TV Hindi
Sara Ali Khan, Varun Dhawan Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जल्द बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली हैं। उनके पास अभी दो फिल्में 'केदारनाथ' और 'सिम्बा' है, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें तीसरी फिल्म भी मिल गई है। खबरों के मुताबिक वह तीसरी फिल्म वरुण धवन के साथ करेंगे और इसे डेविड धवन डायरेक्ट करेंगे।

दरअसल, धवन परिवार अपनी प्रोडक्शन हाउस खोल रहा है। वह 'नम्बर 1' सीरीज को फिर से शुरू करना चाहते हैं। वरुण और सारा किसी 'नम्बर 1' फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं, जिसे डेविड धवन डायरेक्ट करेंगे।

प्रोडक्शन हाउस के बारे में परिवार से जुड़े एक सूत्र ने मुंबई मिरर से कहा- ''यह फैमिली बैनर है और वह इसे लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। उसके हेड डेविड धवन होंगे और उनकी पहली फिल्म कमर्शियल एक्शन-कॉमेडी होगी। वरुण की फिल्मों को अच्छे सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स मिलते हैं। 'जुड़वा 2' का टेलीविजन प्रीमियर नए रिकॉर्ड्स कायम कर रहा है।''

वरुण ने पापा डेविड धवन के साथ 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वा 2' में काम किया है। फिलहाल वह 'कलंक' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर हैं। इसके अलावा उनके पास कटरीना कैफ के साथ एक डांस फिल्म और शशांक खेतान की 'रणभूमि' भी है।

सारा की बात करें तो उन्होंने अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत है। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह हैं।

Also Read:

B'dy Special: 24 साल की लड़की को डेट कर रहा है 46 साल का ये डायरेक्टर, टूट चुकी है दो शादी

मिस यूनिवर्स 1995 चेल्सी स्मिथ का 45 साल की उम्र में निधन, सुष्मिता सेन ने जताया शोक

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन