1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान ने छोड़ी पिता सैफ की फिल्म!

सारा अली खान ने छोड़ी पिता सैफ की फिल्म!

 Published : Aug 28, 2018 10:13 am IST,  Updated : Aug 28, 2018 10:13 am IST

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जल्द ही अपने अभिनय करियर की शुरूआत के लिए तैयार हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उन्हें नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'हिन्दी मीडियम' के सीक्वल में सारा अपने पिता सैफ के साथ नजर आने वाली हैं।

Sara Ali Khan Saif Ali Khan- India TV Hindi
Sara Ali Khan Saif Ali Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जल्द ही अपने अभिनय करियर की शुरूआत के लिए तैयार हैं। लेकिन डेब्यू फिल्म के रिलीज होने से पहले ही सारा के पास फिल्मों की लाइन लग गई हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उन्हें नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'हिन्दी मीडियम' के सीक्वल में सारा अपने पिता सैफ के साथ नजर आने वाली हैं। लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि सारा ने इस फिल्म से अपने हाथ खींच लिए हैं।

गौरतलब है कि फिल्म में पिता और बेटी के रिश्ते की कहानी को दर्शकों के सामने पेश करने की योजना बनाई जा रही थी। फिल्म को लंदन और मुंबई की खूबसूरत लोकेशन में किया जाने वाला था। फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी 2019 को मार्च में शुरू की होनी थी। सारा के इस फिल्म से ना कहने के कारण फिलहाल इस फिल्म को रद्द कर दिया गया है।

बता दें कि सारा इन दिनों फिल्मकार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। फिल्म में वह अभिनेता रणवीर सिंह के साथ मुख्य किरदार में दिखाई देने वाली हैं। इसके अलावा वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन