Dhadak Box Office Collection: 100 करोड़ रुपए के क्लब में पहुंची जाह्नवी और ईशान की रोमांटिक कहानी
करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म 'धड़क' की कमाई लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार होती जा रही है। जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने अपनी पहली ही फिल्म से लाखों लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म की रिलीज को 2 हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन फिल्म हर दिन बेहतर कारोबार कर रही है।
