1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जान्हवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' देखकर रोने लगे बोनी कपूर

जान्हवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' देखकर रोने लगे बोनी कपूर

 Published : Jul 25, 2018 09:45 pm IST,  Updated : Jul 25, 2018 09:46 pm IST

जान्हवी ने बताया कि उनके लिए उनके पिता का रिएक्शन बहुत महत्वपूर्ण था। उन्होंने स्क्रीनिंग में फिल्म देखी और और रात को ही मंदिर ले गए। 

जान्हवी कपूर- India TV Hindi
जान्हवी कपूर Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू करने वाली बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर की फिल्म रिलीज  हो चुकी है। क्रिटिक्स ने इस फिल्म को मिला-जुला रिव्यू दिया है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने 4 दिन में करीब 40 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जान्हवी और ईशान के काम की खूब तारीफ कर रहे हैं। जब ये फिल्म जान्हवी के सौतेले भाई अर्जुन ने देखी तो उन्होंने जान्हवी के काम को खूब सराहा। हाल ही में जान्हवी ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म देखने के बाद उनके पिता बोनी कपूर खूब इमोशनल हो गए।

जान्हवी ने बताया कि उनके लिए उनके पिता का रिएक्शन बहुत महत्वपूर्ण था। उन्होंने स्क्रीनिंग में फिल्म देखी और और रात को ही मंदिर ले गए। मंदिर से लौटकर वो मेरे कमरे में आए और मुझे गले लगाकर रोने लगे। खुशी भी काफी खुश थी, जान्हवी जब फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान नर्वस थीं उस वक्त खुशी ने उन्हें संभाला और कहा- तुम चिंता क्यों कर रही हो।

खबर है कि बोनी कपूर जान्हवी को लेकर मिस्टर इंडिया का रीमेक बनाना चाहते हैं। वहीं जान्हवी से जब पूछा गया कि वो अपनी मां की किस फिल्म के रीमेक में काम करना चाहेंगी तो उन्होंने कहा कि वो सदमा के रीमेक में काम करना चाहेंगी।

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन